फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health, glabas, destroye,used face mask

यूजड फेस मास्क, गलव्स को नष्ट करने के लिए सरकार ने चिह्नित की एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
health, glabas, destroye,used face mask
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोविड-19 को लेकर फेस मास्क, गलव्स और अन्य मेडिकल सामाग्री पहनने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी के अनुसार लोगों को यह भी हिदायत देकर जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति यूजड फेस मास्क, गलव्स और अन्य मेडिकल सामग्री को खुले में न फेंके बल्कि इसे निर्धारित जगह और डस्टबिन में ही डाले ताकि इस यूजड सामाग्री को एडवाइजरी के अनुसार नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन

विधायक सुधा ने कहा कि राज्य सरकार के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने यूजड मास्क, गलव्स, हजामत सूट व अन्य वस्तुओं को डब्लयूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार नष्ट किया जाना जरूरी समझा है। इसलिए नगर निकाय ने हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों के लिए 10 एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक एजेंसी को दो से तीन जिलों से यूजड गलव्स, मास्क व अन्य सामग्री को एकत्रित करने की जिम्मेवारी सौपी गई है ताकि एजेंसी सांइटिफिक तरीके इस बायोमेडिकल वेस्ट को नष्ट कर सकें। विधायक ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार नगर परिषद घरों से, सरकारी कार्यालयों और क्वारंटीन किए गए मकानों, अस्पतालों और अन्य जगहों से यूजड मास्क, हैंड गलव्स, हजामत सूट व अन्य सामग्री एकत्रित करेंगी और नगर परिषद यह बायोमेडिकल वेस्ट एकत्रित करने के बाद एचएसपीसीबी द्वारा निर्धारित की गई कुरुक्षेत्र के लिए एजेंसी रुद्राक्ष एनविरो केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंप देगी। यह कंपनी अपने निर्धारित स्थल या वर्कशाप में साइंटिफिक तरीके से बायोमेडिकल वेस्ट को नष्ट करेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इसके लिए पीले थैलों का इंतजाम करना होगा ताकि एजेंसी को इन थैलों में ही बायोमेडिकल वेस्ट को सौंपा जा सकें।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मृतक के लिए चीटा मंदिर के पास श्मशान घाट किया चिह्नित
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर नगर परिषद थानेसर एरिया में कोरोना वायरस से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके संस्कार के लिए चीटा मंदिर श्मशान घाट जिला जेल के पीछे चिह्नित किया गया है। इसके अलावा नरकरतारी रोड पर एक कब्रिस्तान को भी चिह्नित किया गया है। नगर परिषद की तरफ से श्मशान घाट और कब्रिस्तान को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed