फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department's stop diarrhea campaign will continue till 31st

Kurukshetra News: स्वास्थ्य विभाग का स्टॉप डायरिया अभियान 31 तक चलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health department's stop diarrhea campaign will continue till 31st
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाने के लिए स्टॉप डायरिया अभियान चलाया गया है, जो 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में पांच वर्ष तक के बच्चों में डायरिया (दस्त) से बचाव के बारे में बच्चों व उनके अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कर्मी, एएनएम, सीएचओ, आंगनबाड़ी कर्मी व हेल्पर के द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दो-दो ओआरएस के पैकेट तथा 14-14 जिंक टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं तथा ओआरएस घोल बनाने तथा जिंक टैबलेट के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को डायरिया (दस्त) से बचाने के लिए स्वच्छता हाथ धोने का सही तरीका, पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग या पानी को उबालकर पीना, पूर्ण आहार व पर्याप्त पोषण आदि के बारे में सजग रहने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed