फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department team surveyed 252 houses

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया 252 घरों का सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health department team surveyed 252 houses
गांव अरुणाय मे उल्टी व दस्त के ऑउटब्रेक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव अरुणाय मे डोर टू डोर सर्वे किया। टीम ने कुल 252 घरों का सर्वे कर लिया गया है। एसएमओ ललित कल्सन ने बताया कि सर्वे के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें महेश कुमार हेल्थ इंस्पेक्टर, सुमन एमटीएचडब्ल्यू, विजय सिंह, जगबीर, सुखविंद्र, शगुनदीप, मनदीप एमपीएचडब्ल्यू व गांव अरुणाय की सभी आशा वर्कर शामिल है। सर्वे टीम द्वारा चार बार ग्रुप मीटिंग ली गई व व्यक्तिगत संपर्क किया गया तथा लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई। उन्होंने लोगों को खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोने, खाने व पीने का पानी ढक कर रखने जैसी महत्वपूर्ण हिदायतें दीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने बारे हिदायत दी। इस मौके पर पब्लिक हेल्थ के जेई व अन्य कर्मचारियों से बात की गयी व उनको पानी की गुणवत्ता ठीक करने व क्लोरीन युक्त पानी की सप्लाई के लिए कहा गया है। बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट के लिए सैंपल लैब मे भेजे गए हैं। वहीं एसएमओ कल्सन ने बताया कि पिहोवा स्वास्थ्य केंद्र पर 57914 लोगों को कोरोना टीकाकरण की पहली डोज तथा 23919 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार स्याणा सैदां पर 14190 लोगों को पहली डोज व 3640 लोगों को दूसरी डोज, ठसका मीरांजी में 15583 लोगों को पहली डोज व 4779 लोगों को दूसरी डोज तथा रामगढ़ रोड में 17179 लोगों को पहली डोज तथा 5418 लोगों को दूसरी डोज से वैक्सीनेटकिया जा चुका है। इस प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 142622 लोगों को पहली व दूसरी डोज से वैक्सीनेट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed