फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Health department team busted embryo test

Kurukshetra News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया भ्रूण जांच का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Health department team busted embryo test
लाडवा। कुरुक्षेत्र व पानीपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार अलसुबह कस्बा में एक क्लीनिक पर छापा मारकर भ्रूण जांच करने का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दलाल इमरान, डॉक्टर सुमन चौधरी तथा डॉक्टर की सहायिका हरप्रीत कौर को गिरफ्त में लिया है, जबकि झोलाछाप डॉक्टर नदीम व एक अन्य दलाल फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ऋषिपाल सैनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी लाडवा में क्लीनिक पर भ्रूण जांच का गोरख धंधा चल रहा है। पानीपत से सिविल सर्जन डॉक्टर पवन कुमार, डॉक्टर विकल्प भाटिया, डॉक्टर गौरव बंसल, अमित कुमार पीएनडीटी की टीम ने दो डिकॉय ग्राहक बनाकर दो नवंबर को डॉक्टर के क्लीनिक पर भेजे। दोनों डिकॉय द्वारा गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर के क्लीनिक पर भेजा गया। दोनों बोगस गर्भवती महिलाओं को 45-45 हजार रुपये में सौदा तय किया। दो नवंबर को ही पूरी टीम का गठन कर लिया गया था। चार नवंबर को बोगस ग्राहकों द्वारा 20 हजार रुपये डॉक्टर के गूगल पे पर एडवांस में ट्रांसफर कर दिए गए। जबकि बाकी की राशि काम होने के बाद देना तय हुआ था। रविवार सुबह 4:45 बजे का समय तय किया गया। दोनों डिकाॅय ग्राहकों को 25-25 हजार रुपये साइन कर दिए गए। दोनों डिकॉय महिलाएं अपनी अपनी गाड़ियों में बैठकर नर्सिंग होम पहुंचे। कुछ समय बाद झोलाछाप डॉक्टर नदीम निवासी उत्तरप्रदेश अपनी गाड़ी में पहुंचा जिसमें दो दलाल भी मौजूद थे। एक दलाल इमरान खान चुंगी चौक पर उतर गया और झोलाछाप डॉक्टर नदीम नर्सिंग होम में भ्रूण जांच के लिए अंदर चला गया। अपंजीकृत पोर्टेबल मशीन द्वारा डिकॉय का लड़का होना पाया गया। इशारा पाकर डॉक्टरों की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें नदीम इमरान व ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन मौका पाकर झोलाछाप डॉक्टर नदीम व अन्य दलाल भागने में कामयाब हो गए। डॉ. सुमन, दलाल इमरान खान व डॉक्टर की सहायिका हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed