{"_id":"5ea1eaa48ebc3e907f18ab1e","slug":"health-corona-patient-kurukshetra-news-knl288845122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीत कर 11 साल का बच्चा, आदेश अस्पताल में हुआ ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीत कर 11 साल का बच्चा, आदेश अस्पताल में हुआ ठीक
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से ठीक होकर एम्बुलेंस में बैठक सेक्टर सात अपने घर के लिए रवाना होता युवक
- फोटो : Kurukshetra
आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में से वीरवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित कैथल से रैफर 11 वर्षीय बच्चा पूरी तरह ठीक हो गया है। बच्चे की दोनों कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं कुरुक्षेत्र के सेक्टर सात निवासी व्यक्ति की भी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ जाने पर दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उन पर फूलों की वर्षा कर और तालियां बजाकर डिस्चार्ज किया। दोनों मरीजों को अभी 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा।
आदेश मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएल भारद्वाज ने बताया कि ये बच्चा 8 अप्रैल को कैथल के सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ था। जिसे कैथल से आदेश अस्पताल में रैफेर किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत बच्चे का इलाज शुरू कर दिया था और धीरे धीरे बच्चे का बुखार ठीक होने लगा। उन्होंने बताया की आदेश अस्पताल में दो और मरीज दाखिल है जिनकी पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और दूसरी जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके है। उन्होंने कहा की अगर उन दोनों मरीजों की भी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी। आदेश संस्थान के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल ने मौजूदा स्टाफ और डॉक्टरों को बधाई दी। वहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस वाला पॉजिटिव केस ठीक होकर अपने घर लौट गया है। वहीं तरावड़ी निवासी महिला जिसका सैंपल कुरुक्षेत्र से लिया गया था, उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस महिला के एक सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सेक्टर 7 निवासी व्यक्ति को अभी भी 14 दिनों तक कंटेनमैंट जोन में रखा जाएगा। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि सेक्टर 7 से जिस व्यक्ति का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया था, उसकी सभी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, इसलिए इस व्यक्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तरावड़ी निवासी जिस महिला का भी 21 अप्रैल को जो सैंपल लिया गया था, उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस महिला की एक सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सभी बधाई के पात्र है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ सुदेश सहोता, डिप्टी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा सैनी, डॉ. गौरव, डॉ. अमित कुमार सहित अन्य चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहा। वहीं आदेश अस्पताल में बच्चे को डिस्चार्ज करते समय मेडिकल सुपरिटेडेंट डॉ. दलबीर सिंह, सहायक मेडिकल सुपरिंटेेंडेंट डॉ. नरेश ज्योति, महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता, ट्रीटमेंट इंचार्ज डा. रवि तिवारी व डॉ. अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र में 648 में से 617 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव: डीसी
डीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 648 सैंपल लिए जा चुके है। इनमें से 617 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 29 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इनमें 2 सैंपल वे भी शामिल है जो पॉजिटिव आए थे। वहीं दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है। इनमें से 2334 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 15 लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। इस जिले में एक महिला को आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
23 हजार 115 लोगों के स्वास्थ्य की कि स्केनिंग
राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले में आशा वर्कर और एएनएम घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहीं हैं। वहीं 10 मोबाइल क्लीनिक वैन भी गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। अब तक 23 हजार 115 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
कैथल के मदरसा में पढ़ता है बच्चा
कैथल के जिस बच्चे को कोरोना संक्रमण के चलते आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कैथल के एक मदरसा में पढ़ता है और मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बच्चे के परिवार में कोई नहीं है। इसी कैथल के मरदसा का एक ओर संक्रमित व्यक्ति जिसकी उम्र डॉक्टरों के मुताबिक लगभग 62 वर्ष है। उसका भी इलाज चल रहा है।
बच्चे को रखा जाएगा आईसोलेशन में: डा. भारद्वाज
आदेश अस्पताल के डा. बीएल भारद्वाज ने बताया कि इस बच्चे को उपायुक्त कैथल के पास भेजा गया है जहां इसे अभी 14 दिन ओर आईसोलेशन में क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 के व्यक्ति को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
कैथल सीएमओ को कर दिया गया था सूूचित: डॉ. किरण
शाहाबाद एसडीमए डॉ. किरण सिंह ने कहा कि बच्चे के कोरोना टैस्ट के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रशासन द्वारा बच्चे को डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई थीं। इसके बारे सीएमओ कैैथल को भी सूचित कर दिया गया था। उपचार के दौरान बच्चे के लिए अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध कराई गई।