फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   health, corona

लॉकडाऊन से अब तक सेफजोन में कुरुक्षेत्र,मगर शनिवार को बजी खतरे की घंटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
health, corona
सरकार ने कुरुक्षेत्र सहित आसपास जिले के कोरोना रोगियों को दाखिल करने के लिये जिस प्राईवेट अस्पताल में स्पेशल कोविड-19 वार्ड बनाया है, उस अस्पताल के 47 कर्मचारी डर की वजह से इस्तीफा दे गये हैं। इस्तीफे की पुष्टि अस्पताल के महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में की है। हालांकि इस्तीफे के पीछे और भी कई कारण बताये जा रहे हैं। इनमें एक बड़ा कारण यह भी बताया गया है कि जिन गांवों से यह कर्मचारी आते हैं, वहां इनके घुसने पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर शनिवार का दिन कुरुक्षेत्र के लिये भारी साबित हुआ। दरअसल देशभर में लॉकडाऊन के 20 वें दिन तक कुरुक्षेत्र देश के उन करीब 400 जिलों में शुमार रहा, जोकि कोरोना की दृष्टि से सेफ जोन में दिख रहे हैं। वहीं शनिवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में दो अफवाहें फैली कि यहां दो कोरोना मरीज मिले हैं। सोशल मीडिया पर बताया गया कि कुरुक्षेत्र के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल महिला के अलावा सेक्टर-7 वासी एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले हैं। मगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। यकीनन यह खबर पूरे जिले के लिये खलबली मचाने के साथ बेचैनी पैदा करने वाली थी। यहां बता दें कि जो महिला कुरुक्षेत्र के प्राईवेट अस्पताल में कोरोना पाजिटिव पायी गई है, उसे कुरुक्षेत्र सहित आसपास जिलों के कोरोना मरीजों के लिये जीटी रोड स्थित आदेश अस्पताल में बनाये गये स्पेशल कोविड-19 वार्ड में दाखिल कराया गया है। अस्पताल के उच्चाधिकारी ने इसकी पुष्टि करने के साथ यह भी बताया कि यह महिला कुरुक्षेत्र नहीं, बल्कि करनाल जिले की रहने वाली है और कुरुक्षेत्र के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल थी। वहीं आदेश अस्पताल के इस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 वासी एक व्यक्ति को भी यहां दाखिल कराया गया था, लेकिन कुरुक्षेत्र जिला के सिविल सर्जन के कहने पर उसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है, क्योंकि यह व्यक्ति कोरोना पाजिटिव नहीं है। यानी एक बात साफ हो गई कि अभी भी कुरुक्षेत्र जिला कोरोना के मामले में सेफ है।
विज्ञापन

पंजाब एसएसपी ने भेजा क्वारंटिन करने बारे पत्र
पंजाब के फरीदकोट जिला के एसएसपी ने कुरुक्षेत्र प्रशासन को भेजे गये एक पत्र में कुरुक्षेत्र सेक्टर तीन वासी एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों सहित उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने बारे पत्र भेजा है। पता चला है कि यह राष्ट्रीयकृत बैंक में कर्मचारी है और पंजाब स्थित जिस बैंक में वह कर्मचारी है, वहां उसका एक साथी पंजाब में पाजिटिव पाया गया है। जारी एडवायजरी के लिहाज से मनीष और उसके परिवार को क्वारंटीन करने के बारे में यह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

आदेश अस्पताल में सामूहिक इस्तीफा, टर्मिनेट करने के आदेश
सरकार ने जीटी रोड पर जिस आदेश अस्पताल में स्पेशल कोविड-19 वार्ड बनाया है, उस अस्पताल में कार्यरत करीब 500 लोगों के स्टाफ में से 50 से ज्यादा कर्मी डर की वजह से त्याग पत्र दे चुके हैं। वहीं आदेश अस्पताल के महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने 47 लोगों के त्यागपत्र देने और इन्हें तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट करने के आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस आदेश के बाद 12 कर्मचारी वापिस ड्यूटी पर लौटे हैं। अभी इनके पास सोमवार को 11 बजे तक वापिस ड्यूटी पर लौटने का समय है, वरना नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed