{"_id":"69f11c5c0e5e9096c80bf083","slug":"health-check-up-in-dhurla-dera-kalal-majra-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-154015-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धुराला, डेरा, कलाल माजरा में जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धुराला, डेरा, कलाल माजरा में जांचा स्वास्थ्य
Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक शिविर के दौरान योगाभ्यास करते स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर योग एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुराला में जांच अभियान चलाया गया। डॉ. तृप्ता ने विद्यार्थियों को दिनचर्या व ऋतुचर्या का महत्व बताया।
फार्मासिस्ट बलराज ने नि:शुल्क औषधियां बांटी। सहायक रजत ने योगासन व प्राणायाम कराया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का भी अभ्यास कराया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लुखी की टीम ने डेरा चकजगतिया की आंगनबाड़ी में चिकित्सा शिविर में डॉ. महिपाल ने ग्रीष्म ऋतु के रोग और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों बारे जागरूक कर बचाव के उपाय बताए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कलाल माजरा में एएमओ डॉ. संतोष ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। गर्मी में अधिक पानी पीने, धूप में सिर ढकने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। आयुष आरोग्य मंदिर दबखेड़ा ने गांव निवारसी में डॉ. मीना ने लू से बचाव के उपाय सुझाए।