फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Youth from Jind dies in Kurukshetra

Haryana: कुरुक्षेत्र में जींद के युवक की मौत, दोस्तों संग नहर में नहाने गया था KUK का छात्र, डूबा

Mon, 22 Apr 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:40 PM IST
सार

नहर से युवक का शव एक घंटे बाद मिला। जींद के डूमरखां गांव का मोहित कुवि के भीम हॉस्टल में रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Haryana: Youth from Jind dies in Kurukshetra
गांव मिर्जापुर के पास नरवाना ब्रांच पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिर्जापुर गांव में नरवाना ब्रांच नहर में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक पानी में बह गया। एक घंटे बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ, जो कि नहर में पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था। मृतक की शिनाख्त मोहित 21 निवासी डूमरखां जिला जींद के रूप में हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मोहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था और विश्वविद्यालय के भीम छात्रावास में रहता था। दोपहर करीब दो बजे मोहित अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहित अपने दोस्त आदित्य बीए फाइनल और बुधराम प्रथम वर्ष बी फार्मेसी के साथ खाना खाने के बाद मिर्जापुर में नहर पर नहाने के लिए आया था। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। इसलिए वे नहर के किनारे पर ही नहा रहे थे। अचानक नहाते हुए मोहित का पांव फिसल गया और तेज बहाव के कारण वह बह गया।


दोस्तों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह को दी। सूचना के बाद गोताखोर प्रगट सिंह और पुलिस ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे के बाद गोताखोर रिंकू ने मोहित के शव को नहर से बाहर निकाला। मोहित का शव दो पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था।

इस संबंध में थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित के परिजनों को सूचित कर दिया है। आज मंगलवार को मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed