Gujrat Plane Crash: विमान में हरियाणा की महिला भी थी सवार, बेटी से मिलने जा रही थी लंदन, अधूरा रह गया ख्वाब
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में हरियाणा की एक महिला का भी निधन हो गया है। अंजू शर्मा अपने बेटी से मिलने लंदन जा रही थी। अंजू शर्मा आठ बहनों में सबसे बड़ी थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे में बाबैन के गांव रामसरन माजरा की बेटी अंजू शर्मा की मौत हुई है। अंजू शर्मा अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी लेकिन विमान हादसे के बाद मां का अपनी बेटी से मिलने का ख्वाब अधूरा ही रह गया। अंजू शर्मा फिल्म स्टार मिलन शर्मा की बहन अंजू शर्मा पुत्री जगदीश शर्मा गुजरात के वडोदरा शहर में रहती थी। अंजू शर्मा की पुत्री निम्मी शर्मा लंदन में रहती हैं।
हादसे के बाद बेटी ने दी मामा को जानकारी
गुरुवार को अंजू शर्मा अपनी बेटी से मिलने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रही थी। लेकिन अंजू को क्या पता था कि आज उसकी जिंदगी का अंतिम दिन होगा। जैसे ही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हुई निम्मी शर्मा को इसका पता चल गया क्योंकि उसे पता था कि आज उसकी मम्मी अंजू शर्मा इसी फ्लाइट से लंदन आ रही हैं। उसने तुरंत इस दुर्घटना की सूचना अपने मामा मिलन शर्मा को दी।
अंजू शर्मा मई माह में आई थी हरियाणा
सूचना मिलते ही गांव रामसरन माजरा में रह रहे अंजू शर्मा के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अंजू शर्मा 25 मई को अपने मायके रामचरण माजरा से वडोदरा लौटी थीं। वह गांव में अपने माता-पिता के साथ एक हफ्ते तक रहीं। मंजू के चचेरे भाई वैभव शर्मा ने बताया कि उसने यहां से जाने से पहले ही बताया था कि वह बेटी से मिलने लंदन जाएगी और उसकी 12 जून को फ्लाइट है। दोपहर के समय भाई मिलन शर्मा ही उसे एयरपोर्ट पर छोड़कर आया था। कुछ घंटे बाद ही उन्हें प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली तो हाहाकार मच गया। भाई तुरंत एयरपोर्ट पहुंचा लेकिन उसे हादसे की जगह से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया।
35 साल पहले हुई थी अंजू शर्मा की शादी
चचेरे भाई वैभव शर्मा ने बताया कि अंजू शर्मा आठ बहनों में सबसे बड़ी थी जबकि मिलन इकलौता भाई है। अंजू शर्मा की 35 वर्ष पहले 1990 में पंजाब के राजपुरा क्षेत्र के समीप गन्नौर के उलाना गांव के रहने वाले पवन शर्मा के साथ शादी हुई थी। पवन शर्मा नौकरी करते थे जिसके चलते वह अपने परिवार सहित वडोदरा में ही रहने लगे थे। पवन शर्मा की करीब 4 साल पहले मृत्यु हो गई थी। भाई मिलन हिंदी व गुजराती फिल्मों में काम करने लगा था और वह अपनी बहन के पास ही रहता है। अंजू शर्मा की दो बेटियां है और दोनों शादीशुदा हैं। बेटी हनी शर्मा की शादी वडोदरा में ही हुई है जबकि निम्मी शादी के बाद लंदन में रह रही है। अंजू शर्मा अपनी बेटी से मिलने के लिए ही लंदन जा रही थी।
ये भी पढ़ें: Gujrat Plane Crash: 28 साल पहले हरियाणा में भी हुआ था बड़ा विमान हादसा, 349 लोगों ने गंवाई थी जान