{"_id":"66310263aab7a3cac60c9f2f","slug":"haryana-three-candidates-filed-nomination-from-kurukshetra-lok-sabha-constituency-on-the-second-day-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Tue, 30 Apr 2024 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:08 PM IST
सार
एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार महावीर सिंह ने नामांकन दर्ज कराया है। अनिल व सुभाष आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे।
विज्ञापन
आजाद प्रत्याशी अनिल नामांकन दर्ज कराते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार महावीर सिंह, आजाद उम्मीदवार अनिल व सुभाष ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि चुनावों के लिए 29 अप्रैल तक नामांकन भरने का काम शुरू हो गया था। इसके लिए सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सभी कार्य दिवसों में छह मई तक अपने-अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
सात मई को नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 11 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार नौ मई को दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकता है। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और आगामी 25 मई को मतदान होगा तथा चार जून को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार महावीर सिंह, आजाद उम्मीदवार अनिल व सुभाष ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार महावीर सिंह के पास 60 हजार की नकदी
एकम सनातन भारत दल के उम्मीदवार महावीर सिंह ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2022-23 वित्तीय वर्ष में 13 लाख 75 हजार 430 रुपये बताई है और उनके पास 60 हजार रुपये और उनकी पत्नी संतोष सिंह के पास 30 हजार रुपये नगद राशि है। कुल संपत्ति 92 लाख 90 हजार 389 रुपये दशाई है। महाबीर सिंह ने लोक प्रशासन विषय में नई दिल्ली लोक प्रशासन भारतीय संस्थान ने मास्टर डिग्री हासिल की है।
आजाद उम्मीदवार अनिल मिडिल तो सुभाष दसवीं पास
आजाद उम्मीदवार अनिल ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय 2011-12 वित्तीय वर्ष में एक लाख 60 हजार रुपये बताई है और उनके पास एक लाख रुपये और उनकी पत्नी संतोष सिंह के पास 60 हजार रुपये नगद राशि है तथा उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 28 लाख 31 हजार 807 रुपये दर्शाई है। आजाद उम्मीदवार अनिल ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड से मिडिल कक्षा पास की है। आजाद उम्मीदवार सुभाष ने अपने आवेदन में अपनी कुल आय शून्य बताई है और उनके पास 50 हजार रुपये नगद राशि है तथा कुल संपत्ति एक करोड़ 40 लाख 56 हजार 310 रुपये है। आजाद उम्मीदवार सुभाष ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की है।