फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will waive the fees of Gursikh students

Haryana: गुरसिख विद्यार्थियों की फीस माफ करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, इन मद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रवकता ने बताया कि संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में प्रदेश की सिख संगत के होनहार विद्यार्थियों को यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कोचिंग देने की भी योजना है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will waive the fees of Gursikh students
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले गुरसिख अभिभावकों के अमृतधारी विद्यार्थियों की फीस पूरी तरह से माफ होगी। यही नहीं, शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए भी हरियाणा कमेटी कृत्तसंकल्प है। ऐसे ही कुछ अहम फैसले हरियाणा कमेटी द्वारा प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में लिए गए हैं।

विज्ञापन


जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना ने हैड आफिस में दी। उन्होंने बताया कि जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से कुछ प्रस्तावों पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन


बता दें कि इस दौरान संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, धर्म प्रचार विंग के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना, संयुकत सचिव गुलाब सिंह मुनक, कार्यकारिणी समिति मैंबर सुदर्शन सिंह गावडी, बलदेव सिंह खालसा, तजिंदरपाल सिंह नारनौल, टीपी सिंह अंबाला व पूर्व महासाचिव गुरविंदर सिंह धमीजा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी कुरुक्षेत्र अब गुरसिख अभिभावकों के गुरसिख विद्यार्थियों की फीस संस्था के अधीन चल रहे स्कूल व कॉलेजों में पूरी तरह से माफ करेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को प्रेरित करके उन्हें अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत कर संस्थान का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा कमेटी प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी करेगी। इसके अतिरिकत धार्मिक मुकाबलें करवाने के अलावा संस्थानों में खालसा खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक प्रचार भी किया जाएगा, तांकि विद्यार्थियों को गौरवमयी सिख इतिहास की जानकारी देने के अलावा उन्हें गुरबाणी से जोड़ा जा सकें। इतना ही नहीं, शिक्षण संस्थानों में सिख मार्शल आर्ट (गतका) को प्रमोट किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए गतका सिखलाई कैंप लगा कर उन्हें सिख मार्शल आर्ट की ट्रैनिंग दी जाएगी और बाद में मुकाबलें भी करवाए जाएंगे। 

हरियाणा कमेटी मातृभाषा पंजाबी का प्रचार प्रसार करने के लिए गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की कक्षाएं लगाएगी। इन कक्षाओं में बच्चों को गुरमुखी का ज्ञान दिया जाएगा। इसके साथ बच्चों को गुरबाणी से जुडऩे के लिए भी प्रेरित करते हुए उन्हें गुरु एवं सिख इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। 


होनहार सिख युवाओं को हरियाणा कमेटी करवाएगी यूपीएससी की तैयारी
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रवकता ने बताया कि संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अगुवाई में प्रदेश की सिख संगत के होनहार विद्यार्थियों को यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कोचिंग देने की भी योजना है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रमुख कार्यालय को बनाने के लिए भी जल्द ही कार्रवाई शुरु की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी का कार्यालय पूरी तरह से हाईटैक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed