फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will build a school till class 12th in Dharmanagari.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 12वीं कक्षा तक स्कूल बनाएगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sikh Gurdwara Management Committee will build a school till class 12th in Dharmanagari.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी धर्मनगरी में जल्द ही 12वीं कक्षा तक एक स्कूल बनाएगी। सीबीएसई के इस स्कूल का निर्माण ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं के निकट संस्था की भूमि पर किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारवार्ता में दी। इससे पहले उनकी अध्यक्षता में हरियाणा कमेटी के जनरल हाउस की मीटिंग हुई, जिसमें सबसे पहले सदस्यों ने प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को सर्वसम्मति से काम करने का अधिकार देने के साथ-साथ उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर भी स्वीकृति की मुहर लगाई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन




31 मई के बाद की कमेटी को लेकर सरकार लेगी फैसला
कमेटी का कार्यकाल 31 मई को पूरा होने के सवाल पर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि चुनाव करवाना है या फिर कमेटी के सदस्य नए चुने जाएंगे, यह काम सरकार का है। उन्होंने बताया कि धर्म प्रचार विंग का एक सब ऑफिस रोहतक तथा जींद में बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नए वाहनों की खरीद भी संस्था द्वारा की जाएगी, ताकि धर्म प्रचार का युद्धस्तर पर किया जा सके।
विज्ञापन




बैठक में मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज सेवा संभाल सहित ये लिए गए अहम फैसले
धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि बैठक में पिंजौर के एक गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन स्वरूप अग्निभेंट होने तथा नारायणगढ़ के गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब में सीएम के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चैकिंग करने की घटना का निंदा प्रस्ताव पास किया गया। मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शाहाबाद मारकंडा की सेवा संभाल लेने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। कमेटी ने जहां अपने अधीन शिक्षण संस्थानों में अमृतधारी अभिभावकों के अमृतधारी विद्यार्थियों की स्कूल फीस माफ करने का फैसला लिया है, वहीं गैर सिख अभिभावकों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। धर्म प्रचार के लिए साहित्य भी प्रकाशित करने और ग्रंथी सिंघ एवं प्रचारकों का वेतन मान भी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रमणीक सिंह मान पद पर रहने के स्वार्थ में गए हाईकोर्ट : दादूवाल

दादूवाल ने कहा कि पूर्व महासचिव रमणीक सिंह मान, सदस्य गुरबख्श सिंह खालसा व विनर सिंह साहा द्वारा संस्था के वाहनों को अपने पास रखा हुआ है, जो निंदनीय है। उन्होंने अपील की कि अब इन वाहनों को संगत इनसे लेकर एचएसजीएमसी के हैड ऑफिस में दे। दादूवाल ने कहा कि रमणीक सिंह मान व पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झींडा द्वारा प्रयोग की गई शब्दावली का भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व महासचिव रमणीक सिंह मान पर पद पर रहने के स्वार्थ में ही हाईकोर्ट गए हैं। उन्होंने एक बार फिर से पूर्व महासचिव पर गुरु घर के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंंने बताया कि छह जून को घल्लूघारा दिवस हरियाणा कमेटी द्वारा मनाया जाएगा।
कमेटी प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने स्कूल बनाने के फैसले पर पूरी कमेटी का आभार जताया। उन्होंने कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की भी सराहना की।




बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, जूनियर उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक, कार्यकारिणी समिति मैंबर टीपी सिंह, बलदेव सिंह खालसा, जगसीर सिंह मांगेआना, तजिंदर सिंह नारनौल व सुदर्शन सिंह गावड़ी समेत मैंबर बीबी परमिंदर कौर, हरबंस सिंह कडक़ौली, दीदार सिंह नलवी, गुरमीत सिंह सीवन, अंग्रेज सिंह गोराया, मलकीत सिंह गोराया, साहब सिंह चक्कू, हरभजन सिंह राठौर, परमजीत सिंह माखा, मालक सिंह, प्रकाश सिंह साहूवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed