फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Ramdas Athawale reached Kurukshetra, said - BJP government will be formed in Haryana for third time

Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे रामदास अठावले, बोले- हरियाणा में भी तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

Sun, 29 Sep 2024 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 09:15 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शाहाबाद के रावा गांव पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Haryana: Ramdas Athawale reached Kurukshetra, said - BJP government will be formed in Haryana for third time
कुरुक्षेत्र पहुंचे रामदास अठावले - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस प्रकार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है ठीक उसी तरह हरियाणा में भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। ये दावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया।

विज्ञापन


वे रविवार को पार्टी प्रत्याशी सुभाष कलसाना के समर्थन में गांव रामा में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अधिवक्ता मनदीप सिंह व अन्य ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि अपने शासन काल में कांग्रेस ने न केंद्र और ही हरियाणा में किसी वर्ग के लिए कुछ किया है। केंद्र स्तर पर पूरे देश की जनता अब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से गदगद है। ऐसे ही हरियाणा भी भाजपा शासन में पिछले 10 साल में हर क्षेत्र में विकास कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के युवाओं को भरोसा हुआ है कि बिना पर्ची व खर्ची के अपनी मेहनत के बल पर बड़े पदों पर भी नौकरी पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर वर्ग आज भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से बेहद खुश है। अब प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी भाजपा का ही कमल खिलाएगी।


इस दौरान पार्टी प्रत्याशी सुभाष कलसाना ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर रावा के पूर्व सरपंच धर्मपाल, जगतार सिंह, रामकुमार पाल, आनत कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, नाजर सिंह, धुराला मंडल अध्यक्ष सहदेव मलान, दीपक आनंद, करण राज सिंह तूर, अमरिंद्र सिंह एडवोकेट, अधिवक्ता गुरप्रीत बाछल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed