फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Police SI beaten up in Kurukshetra

पति-पत्नी की लड़ाई में दरोगा सस्पेंड: थाने के बाहर SI की पिटाई, फाड़ी वर्दी और मारे लाफड़, देखें Video

Sun, 06 Jul 2025 11:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:26 PM IST
सार

एसआई पर नशे में होने, आरोपी युवक को थप्पड़ मारने व सात हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए गए, जिसके चलते ही उस पर हमला किया गया।  एसआई राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Police SI beaten up in Kurukshetra
थाने के बाहर दरोगा की जमकर पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाने के बाहर देर रात को एक एसआई पर हमला कर दिया। उसे थप्पड़ मारे जाने के साथ-साथ वर्दी भी फाड़ दी । इस घटनाक्रम को पास खड़े दूसरे पुलिसकर्मी देखते रहे लेकिन एसआई को छुड़वाने का प्रयास तक नहीं किया।
विज्ञापन


शराब के नशे में था SI 
 
एसआई पर नशे में होने, आरोपी युवक को थप्पड़ मारने व सात हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए गए, जिसके चलते ही उस पर हमला किया गया।  एसआई राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया जबकि उसकी शिकायत पर हमला करने वाले आरोपिके यों पर भी सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने सहित कई आरोपों के चलते मामला दर्ज कर लिया गया। एसआई को पीटे जाने का वीडियो भी वायरल हो गया, जो पुलिस विभाग में भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

पति-पत्नी की लड़ाई पहुंची थाने 

गांव असमानपुर वासी गीता ने बताया कि उसका पति संजय कुमार पिहोवा में ही  ढांड रोड पर ढाबा चलाता है। शनिवार रात उसकी बेटी बीमार हो गई थी और उसे दवा दिलानी थी। इसके लिए संजय को फोन किया लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। पत्नी जब ढाबे पर पहुंची तो ढाबा भी बंद था। बाद में उसका फोन दूसरे ढाबे वाले ने उठाया और कहा कि संजय उसके साथ है। वह उनके पास पहुंच गई और संजय को साथ लेकर चलने लगी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। 

थाने में एसआई पर बदसलूकी के आरोप

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन दोनों को थाने लेकर गई जहां एसआई ने उसके पति को थप्पड़ मार दिया तभी दूसरे परिजन भी पहुंच गए। एसआई बदसलूकी पर उतर आया, जिसके चलते वे थाने से निकलकर जाने लगे। तभी एसआई भी उनके पीछे आ गया और थाने के बाहर फिर बदसलूकी की तो उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं, संजय ने आरोप लगाए कि एसआई ने उससे सात हजार रुपये भी मांगे और उसे थप्पड़ भी मारा।

एसआई को कर दिया गया सस्पेंड : एसपी

एसपी नीतिश अग्रवाल का कहना है कि इस घटनाक्रम में एसआई राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है। वहीं एसआई पर हमला करने वाले आरोपी संजय, उसके भाई बिट्टू व गीता के खिलाफ भी सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने, वर्दी फाड़ने सहित अन्य अरोपों के चलते एसआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।



ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, गैंग के नाम पर मांगी थी डॉक्टर और वकील से रंगदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed