फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana News in Hindi: Haryana will host BRICS Games 2021

पहली बार हरियाणा करेगा ब्रिक्स खेलों की मेजबानी, कुरुक्षेत्र और अंबाला में होंगे मैच

Wed, 13 Jan 2021 01:54 AM IST
ajay kumar सुनील धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सुनील धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana will host BRICS Games 2021
निरीक्षण करने पहुंची साई की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा को ब्रिक्स खेलों की मेजबानी करने का सुनहर अवसर मिला है। प्रदेश में पहली बार होने जा रहे ब्रिक्स गेम्स से न केवल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा बल्कि युवाओं को भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि ब्रिक्स पांच देशों का अंतरराष्ट्रीय समूह है। इस समूह में ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साऊथ अफ्रीका शामिल हैं।

विज्ञापन


ब्रिक्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस साल ब्रिक्स गेम्स भारत में होंगे, जिसमें हरियाणा में भी दो खेल प्रतियोगिता होगी। इन खेल प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग ने कुरुक्षेत्र व अंबाला का चयन किया है। कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल और अंबाला में फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ब्रिक्स गेम्स का आयोजन खेलों इंडिया के तुरंत बाद होगा। ब्रिक्स गेम्स में खेलों इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि खेलमंत्री संदीप सिंह के प्रयासों से हरियाणा को ब्रिक्स गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिला है। खेल विभाग खेलो इंडिया 2021 व ब्रिक्स गेम्स की तैयारियों में जुटा है। ब्रिक्स के तहत कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इनडोर हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के लिए खास ब्रिक्स 
कोरोना काल के बाद कुरुक्षेत्र में ब्रिक्स खेल का खास आयोजन होगा। बता दें कि कोरोना की वजह से शक्ति पीठ मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र महोत्सव व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव को रद्द करना पड़ा था। वहीं सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन भी सादे अंदाज में किया गया था। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन ही किया गया था। इस दौरान मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया था। 


साई की टीम ने लिया जायजा
खेलो इंडिया व ब्रिक्स गेम्स की तैयारी को लेकर मंगलवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया(साई) की टीम कुरुक्षेत्र पहुंची। डीएसओ ने बताया कि साई की टीम ने गेम्स की तैयारी को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंची। जहां उन्होंने वॉलीबॉल के इनडोर हॉल का जायजा लिया। टीम में साई के तकनीकी कमेटी के चेयरमैन राजिंद्र सिंह, स्पोटर्स डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव, कर्मचंद, कोच शिवकुमार, सुरिंद्र व रजनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed