{"_id":"67266d09c2d2fc272d092c08","slug":"haryana-lord-vishwakarma-worshiped-in-kurukshetra-meritorious-children-honored-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा, मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
Sat, 02 Nov 2024 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:48 PM IST
सार
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को भी सम्मान मिला। जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
सम्मानित करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र में दिवाली के बाद शनिवार को जिलेभर में विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो कई स्थानों पर पूजा के बाद भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर किसी ने अपने औजारों की पूजा की तो किसी ने मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजा की। विश्वकर्मा पूजा का मुख्य कार्यक्रम धीमान धर्मशाला में किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार धीमान, मुख्याध्यापक ईश्वर चंद धीमान व श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान को विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति देकर सम्मानित किया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें संजीव कुमार, बलराम, भूपेंद्र, किशन पाल शुक्ला, राजीव धीमान, विनोद धीमान, पवन धीमान, रामबीर धीमान रणजीत धीमान,सतपाल किरमच, मुकेश भूरा, रामफल ने रक्तदान किया। इन सभी को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान धीमान समाज के 10वीं, 12वीं, व बीए क्लास में जिन छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लिए है, उनको भी मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही समाज के 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी शाॅल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सुभाष सुधा ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान ने समय-समय पर संसार को कर्म करना सिखाया है। जैसे शरीर के बिना अपनी कल्पना नहीं कर सकते वैसे ही विश्वकर्मा के बिना विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी के प्रधान सुंदर लाल, उप प्रधान राजकुमार धीमान, महासचिव राजकुमार धीमान, सह-सचिव अजमेर धीमान, कोषाध्यक्ष बलराम धीमान, पूर्व प्रधान खुशमत धीमान, सुभाष चन्द धीमान सहित समाज के अनेक लोग मौके पर उपस्थित रहे। मंच संचालन मेहर चंद धीमान ने किया।