{"_id":"6669b9ae94416db6b207f820","slug":"haryana-kumari-selja-targeted-bjp-said-public-rejected-the-slogan-of-400-paar-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुमारी सैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- जनता ने 400 पार के नारे को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुमारी सैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- जनता ने 400 पार के नारे को नकारा
Wed, 12 Jun 2024 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:37 PM IST
सार
कुमारी सैलजा ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस के पक्ष में लहर है। भाजपा प्रदेश से जा रही है। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर इस चुनाव में लोगों पर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा पहुंचीं कुरुक्षेत्र।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन देश की जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया। इसके साथ ही भाजपा को आइना दिखा दिया है कि झूठ और जुमले ज्यादा दिन नहीं चलते। प्रदेश की जनता भाजपा की 10 साल की नीतियों से तंग आ चुकी है और सरकार से पीछा छुड़ाना चाहती है। लोकसभा चुनाव में जनता ने दिखा दिया है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। यह दावा है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद कुमारी सैलजा का।
विज्ञापन
वे बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिपली के पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान देश की जनता पर अपनी विचारधारा और तरीका जबरदस्ती थोंपने का प्रयास किया, जिसे देश की जनता ने नकार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर इस चुनाव में लोगों पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। सैलजा ने कहा कि आज भाजपा पूरी तरह से एनडीए की बैसाखी के सहारे खड़ी है, पता नहीं कब क्या हो जाए, राजनीति में कुछ भी संभव है।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस की आई पांच सीट और खुद की जीत पर उन्होंने जनता का आभार जताया है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश यूनिसपुर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर असंध से विधायक शमशेर गोगी, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कंवरजीत सिंह प्रिंस, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र बल्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अच्छे ढंग से चुनाव लड़ते तो परिणाम और भी अच्छे होते
कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि हम और अच्छे ढंग से लड़ते तो नतीजे और भी अच्छे आते। मगर इन परिणामों से यह साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर भी भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। प्रदेश के लोगों की उम्मीद सिर्फ कांग्रेस पर ही है।
उन्होंने कहा कि मैं और मेरा की जंग में सबसे बड़ा नुकसान कार्यकर्ता का होता है, क्योंकि कार्यकर्ता ही खून पसीना बहाता है। गुटबाजी से नुकसान ही होता है।