{"_id":"5820cfd34f1c1bfb02b38535","slug":"haryana-is-known-for-wrestling-sukhdev-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानी के लिए जाना जाता है हरियाणा : कर्नल सुखदेव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानी के लिए जाना जाता है हरियाणा : कर्नल सुखदेव
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पहलवानी के लिए जाना जाता है हरियाणा : कर्नल सुखदेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेसलिंग टूर्नामेंट में दमखम दिखाने के लिए देशभर के पहलवान जिले में जुट रहे हैं, जोकि राष्ट्रीय स्तर के महासंग्राम में एक-दूसरे को जबरदस्त पटखनी देते नजर आएंगे। पहलवानों को जोर-आजमाइश का मौका देते हुए हरियाणा सर्कल मंगलवार से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता शुरू कराई जा रही है।
यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरियाणा परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर कर्नल सुखदेव राज ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को टूर्नामेंट के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि यह प्रदेश पहलवानी के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग के निर्देश पर अखिल भारतीय डाक खेलकूद बोर्ड ने हरियाणा परिमंडल अंबाला के माध्यम से 30वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता केयू के न्यू जिमनेजियम हॉल में 8 से 12 नवंबर तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि कुश्ती टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को सुबह 10:30 बजे केयू कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा करेंगे। जबकि 12 नवंबर को समापन समारोह में दोपहर 3:30 बजे हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज शामिल होंगे। पिछली कुश्ती प्रतियोगिता वर्ष 2014 में सहारनपुर में हुई थी, जिसमें हरियाणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
वहीं डायरेक्टर पोस्टल सर्विस जगदीप गुप्ता ने बताया कि डाक खेलकूद बोर्ड की तरफ से प्रतिवर्ष 14 विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। इनमें क्रिकेट, फुटबाल, हाकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि को शामिल किया गया है। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर अंबाला सर्कल वेदप्रकाश धीमान, कुरुक्षेत्र डिवीजन अधीक्षक ईश्वर चंद गर्ग, अंबाला अधीक्षक जेके गुलाटी, प्रधान डाकघर कुरुक्षेत्र के पोस्टमास्टर मेहरचंद, करनाल से डिप्टी पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार कौशिक तथा अंबाला से विकास रल्हण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नौ टीमें लेंगी भाग, दो स्टाइल में होगी कुश्ती
बताया गया कि कुश्ती प्रतियोगिता में बाहरी प्रतिभागियों को शामिल नहीं किया गया है। देशभर से भारतीय डाक सेवा की नौ टीमें प्रतिभागिता करेंगी। इनमें बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मेजबान हरियाणा की टीमें शामिल हैं। कुश्ती रोमन स्टाइल और फ्री स्टाइल में होगी। टूर्नामेंट के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से प्रशिक्षक/निर्णायक मंडल विशेष भूमिका निभाएगा। सभी टीमों से 72 खिलाड़ियों के रहने का प्रबंध जाट धर्मशाला किया गया है।