फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: HSGPC chief Mahant Karamjit Singh and general secretary Gurvinder Singh Dhamija resign

Haryana: एचएसजीपीसी के प्रधान महंत करमजीत सिंह व महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने दिया त्यागपत्र

Sun, 03 Sep 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

एचएसजीपीसी के प्रधान और महासचिव ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को त्यागपत्र सौंपा है। सिख समाज में नए प्रधान को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Haryana: HSGPC chief Mahant Karamjit Singh and general secretary Gurvinder Singh Dhamija resign
गुरविंद्र सिंह धमीजा। महंत करमजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले करीब 20 दिन से गहराए विवाद के बीच हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की एडहॉक कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह व महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने त्याग पत्र दे दिया है। दोनों ने ही अपने त्यागपत्र गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को सौंप दिया है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को दोनों ही पदाधिकारियों द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की पुष्टि की है। इस संबंध में गुरविंद्र सिंह धमीजा का कहना है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र 30 अगस्त को ही सौंप दिया था, ताकि श्री अकाल तख्त द्वारा विवाद को लेकर कराई जा रही जांच सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन


विदित हो कि दोनों के बीच गत 14 अगस्त को अंबाला के श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में कार्यकारिणी बैठक के दौरान विवाद बढ़ गया था। दोनों और से तीखी बहस हुई तो वहीं एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रहे बलजीत सिंह दादूवाल पर भी प्रधान करमजीत सिंह की ओर से 98 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दादूवाल ने महंत करमजीत के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। उधर, रविवार को जैसे ही महंत करमजीत सिंह और गुरविंद्र सिंह धमीजा द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की सूचना आई तो पूरे सिख समाज में नए प्रधान को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं महंत करमजीत सिंह के प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह का कहना है कि उन्हें इस्तीफ के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।


21 दिसंबर को प्रधान बने थे महंत करमजीत
पिछले वर्ष कड़ी रस्साकशी के बाद 21 दिसंबर को एचएसजीपीसी एडहॉक की कार्यकारिणी प्रदेश सरकार की पहल पर बन पाई थी। इसमें महंत करमजीत सिंह को प्रधान बनाया गया था, हालांकि निर्णय के बाद ही बलजीत सिंह दादूवाल ने इसका विरोध किया था, जो समय के साथ ही बढ़ता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed