{"_id":"64b558904eba795e93029de6","slug":"haryana-former-cm-op-chautala-targeted-the-government-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व CM OP चौटाला ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- न बाढ़ से पहले बचाव, न बाद में राहत के प्रबंध किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पूर्व CM OP चौटाला ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- न बाढ़ से पहले बचाव, न बाद में राहत के प्रबंध किए
Mon, 17 Jul 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jul 2023 08:34 PM IST
सार
इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही विपक्ष से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र पहुंचे ओम प्रकाश चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने न बाढ़ से पहले बचाव को लेकर कार्य किया और न बाद में पीड़ितों को राहत देने के लिए। लोग परेशानी झेलते रहे, लेकिन आम लोगों व संस्थाओं के प्रयासों से इन्हें कुछ राहत मिल पाई। यह कहना है इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का।
विज्ञापन
वे सोमवार को कुरुक्षेत्र के गांव नरकातारी व कीर्ति नगर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण लोगों को भारी नुकसान हुआ है। फसलें तो डूबी ही घरों में भी पानी घुस गया और लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। ये हालात हर किसी को सन्न कर देने वाले हैं, लेकिन सरकार ने न बरसाती सीजन से पहले कोई तैयारी की और न बाद में पीड़ितों की कोई सहायता की गई। इनेलो की सरकार आने पर इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग वर्तमान सरकार के कुशासन से बेहद दुखी हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में वर्ष 2024 के चुनावों का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वर्तमान सरकार को जाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को हटाने को लेकर विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी पार्टियों को गठबंधन को लेकर न्यौता दिया है, ताकि वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही होगी। आज लोग वर्तमान सरकार को बदलना चाहते हैं।
सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश-प्रदेश कर्ज में बंध चुका है और पैदा होने वाला बच्चा भी कर्जदार होता है। आज वर्तमान सरकार से हर वर्ग दुखी है और पीछा छुड़वाना चाहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।