फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana CM addressed public meeting in Shahabad said- 56 days of my rule outweigh 10 years of Hooda government

Haryana: सीएम ने शाहाबाद में जनसभा को किया संबोधित, कहा- मेरे शासन के 56 दिन हुड्डा सरकार के 10 साल पर भारी

Fri, 20 Sep 2024 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Sep 2024 02:27 PM IST
सार

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि जिनके खाते खुद खराब है वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं। जनता के बीच जाने के लिए इनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद 100 दिन का एजेंडा तैयार किया था।

विज्ञापन
Haryana CM addressed public meeting in Shahabad said- 56 days of my rule outweigh 10 years of Hooda government
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सरकार ने 10 वर्ष में प्रदेश को नई दिशा दी है। विकास की नई उंचाईयों पर प्रदेश पहुंचा है और अब इसी दम पर हम जनता के बीच है। पूरा भरोसा भी है कि जनता फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी। यह कहना है कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का। 

विज्ञापन


वे शाहाबाद प्रत्याशी सुभाष कलसाना के चुनाव प्रचार के लिए शाहाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को सीएम की उन्हें  जिम्मेदारी मिली 16 को आचार संहिता लग गई। महज 56 दिन ही काम करने का मौका मिला है। इतने कम समय में ही 126 एतिहासिक फैसले लिए, जिनकी चर्चा आज प्रदेश के कौने-कौने में हो रही है। विपक्ष कहता है ये महज घोषणाएं की गई जबकि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा से सवाल किया कि आप अपने 10 साल के कार्यकाल को मेरे 56 दिन के कार्यकाल से तुलना कर लें। हमारा समय हुड्डा के 10 साल पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जिनके खाते खुद खराब है वे हमसे हिसाब मांग रहे हैं। जनता के बीच जाने के लिए इनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद 100 दिन का एजेंडा तैयार किया था। अभी 44 दिन बाकी है और निर्णय लेने थे लेकिन चिंता नहीं, दोबारा पूर्ण बहुमत से आकर ये फैसले सत्ता संभालने के बाद लेंगे। हुड्डा सरकार ने कमजोर वर्ग के लोगों को न 100-100 गज के प्लाट दिए न ही उनके कागजात दिए। आज इसका जवाब भी हुड्डा के पास नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि आठ अक्तूबर के बाद जिन्होंने पंजीकरण किया है उन्हें ये प्लाट देने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से अधिक घर बनकार पात्र लोगों को सौंपे हैं। यहीं नहीं कमजाेर वर्ग की बेटियों के लिए छात्रवृति योजनाएं भी चलाई हुई है। 50 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये बारिश कम होने के चलते भरपाई के तौर पर दिए जाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा ही ऐसा प्रदेश है जहां 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। इस दौरान  सांसद नवीन जिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा, सरस्वती धरोहर बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच, शाहाबाद मंडल अध्यक्ष मूलख राज, जगदीप सांगवान, रविंद्र सांगवान, सुलतान अजराना सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक लाख 37 हजार 566 लोगों ने संकल्प पत्र के लिए सुझाव दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र तैयार किया है वह प्रदेश के लोगों के साथ बातचीत करके ही बनाया है। इसके लिए प्रेदश के एक लाख 37 हजार 566 लोगों ने सुझाव दिए हैं। इस संकल्प पत्र में भाजपा की ओर से सत्ता में आने पर लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं व बड़ी परियोजनाए शुरू करने का फैसला किया है। रोजगार से लेकर स्वाथ्य व अन्य हर वर्ग के हित में इस संकल्प पत्र में निर्णय लिए गए हैं। अब पात्र वयक्ति 10 लाख रुपये तक का निशुल्क ईलाज करवा सकता है। दो लाख और युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार देगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही पत्र जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed