फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: 46th transfer of Kurukshetra DC Rajesh Jogpal in his 27 years of service

Haryana: 27 साल के सेवाकाल में कुरुक्षेत्र के डीसी राजेश जोगपाल का 46वां ट्रांसफर

Sun, 03 Nov 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह सेवा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सेवा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 11:01 PM IST
सार

जीएम रोडवेज महाप्रबंधक बनने के नौ दिन बाद ही ट्रांसफर हो गया था। चंडीगढ़ प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश के अधिकतर जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana: 46th transfer of Kurukshetra DC Rajesh Jogpal in his 27 years of service
डीसी राजेश जोगपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए तो कुरुक्षेत्र के डीसी राजेश जोगपाल फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्हें भी यहां से हटाकर रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी में लगा दिया गया है। उनके 27 साल चार माह 9 दिन के अब तक के सेवाकाल में यह 46वां ट्रांसफर है।

विज्ञापन


1989 बैच में एलाइड सर्विस में रह चुके राजेश जोगपाल ने शुरुआत में इंडियन ट्रेड सर्विस में ज्वाइन किया था। सबसे कम तैनाती वर्ष 2014 में जींद में मिली, जहां अतिरिक्त जिला उपायुक्त के तौर पर महज एक दिन ही रहे तो वहीं कुरुक्षेत्र में भी वर्ष 1999 में बतौर रोडवेज महाप्रबंधक उनका महज नौ दिन बाद ही तबादला हो गया था। अब जिला उपायुक्त के तौर पर भी वे महज एक माह 27 दिन ही रहे। उन्होंने यहां इसी वर्ष सात सितंबर को पदभार संभाला था।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में अब तक उनकी चार बार तैनाती रह चुकी है। उन्होंने सबसे पहले 20 अक्तूबर 1999 में रोडवेज महाप्रबंधक का पदभार संभाला था और 28 अक्तूबर को ही तबादला हो गया था। वहीं 18 जनवरी 2010 को उन्हें यहीं पर आरटीए सचिव लगाया गया तो करनाल का भी कार्यभार सौंपा गया था लेकिन एक माह दो दिन बाद 10 फरवरी को ही उनका तबादला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दो जून 2016 को उन्हें अतिरिक्त जिला उपायुक्त लगाया गया था लेकिन दो माह आठ दिन बाद नौ अगस्त को ही उन्हें बदल दिया गया था। इसके बाद वे जिला उपायुक्त के तौर पर यहां गत सात सितंबर को ही लगाए गए थे और एक माह 29 दिन बाद ही फिर तबादला कर दिया गया। अब उनकी जगह आईएएस नेहा सिंह को लगाया गया है।

2014 के बाद 20 बार तबादला
2010 बैच के आईएएस राजेश जोगपाल का भाजपा सरकार में ही वर्ष 2014 से अब तक 20वीं बार तबादला हुआ है। 29 अगस्त 2014 से वे 10 दिन के लिए वेटिंग में रहे तो अगले ही माह आठ सितंबर को सिरसा में बतौर अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं सीईओ डीआरडीए तैनात किया गया लेकिन यहां पर भी वे दो माह 23 दिन ही रहे। इसके बाद उन्हें 30 नंबर को ही एडीसी जींद लगा दिया गया और यहां महज एक दिन ही तैनात रह सके।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में दे चुके सेवाएं
आईएएस अशोक खेमका की तर्ज पर बार-बार होते रहे तबादलों के चलते आईएएस राजेश जोगपाल भी चर्चाओं में रहे हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, पलवल, सोनीपत, नारनौल, कैथल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में उनकी तैनाती रह चुकी है। अधिकतर जगहों पर उन्हें कुछ माह का ही मौका मिला है।


सेवा का हिस्सा है तबादला : जोगपाल
आईएएस राजेश जोगपाल का कहना है कि तबादला होना किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की सेवा का हिस्सा होता है। सरकार जिस अधिकारी व कर्मचारी की जहां तैनाती करे, वहीं पदभार संभालना होता है लेकिन यह जरूर है कि सेवाएं बेहतर ढंग से दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed