{"_id":"67953941b49abdbbf308484d","slug":"harsh-saini-will-be-the-special-guest-in-the-parade-on-the-duty-path-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130540-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हर्ष सैनी कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में होंगे विशेष अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हर्ष सैनी कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में होंगे विशेष अतिथि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी का बेटा हर्ष सैनी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लेगा। हर्ष की इस उपलब्धि काे लेकर गांव में खुशी का माहौल है।
हर्ष गांव हरिपुर बडाम का रहने वाला है, जो वर्तमान में आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि का निमंत्रण सम्मान प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर मिला है।
हर्ष की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता कृष्ण लाल और माता संतोष ने इसे अपने बेटे की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। हर्ष सैनी ने बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय निवारसी से पूरी हुई। 10वीं कक्षा में 93.4 प्रतिशत और 12वीं में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। जेईई एडवांस्ड में 5978वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद आईआईटी बीएचयू में दाखिला हुआ, जहां वे इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की शिक्षा ले रहे हैं। कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में हर्ष की उपस्थिति उनके गांव और जिले के लिए गर्व का क्षण होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत बतौर विशेष अतिथि हुआ हर्ष का चयन : हर्ष सैनी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में उनका चयन प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के अंतर्गत जेईई एडवांस्ड रैंक और कॉलेज के प्रदर्शन (सीपीआई) के आधार पर हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन को बेहतर बनाने में नवोदय विद्यालय और उनके अभिभावकों का एक अहम योगदान रहा है।