फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Harkesh became the state president of the Shiromani Akali Dal Badal faction.

Kurukshetra News: हरकेश बने शिरोमणि अकाली दल बादल गुट के प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Harkesh became the state president of the Shiromani Akali Dal Badal faction.
शाहाबाद। हरकेश मोहड़ी शिरोमणि अकाली दल बादल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। हरकेश सिंह मोहड़ी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और इसे संगठन के लिए एक अहम निर्णय बताया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के कार्यवाहक वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह कायम ने कहा कि हरकेश सिंह मोहड़ी का अब तक का राजनीतिक और सामाजिक सफर संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने लंबे समय से जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं को समझा और उन्हें उठाने का काम किया है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरकेश मोहड़ी के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में नयी मजबूती के साथ उभरेगा और समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करेगा। वहीं जगदेव सिंह गाबा ने कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी, जिससे संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। मंजीत सिंह खालसा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हरकेश सिंह मोहड़ी का व्यक्तित्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल राजनीतिक रूप से मजबूत होगी, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता मिलेगी। इस अवसर पर पुरी, वरिष्ठ समाजसेवी जगदेव सिंह गाबा तथा मंजीत सिंह खालसा ने संयुक्त रूप से हरकेश सिंह मोहड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed