{"_id":"6663a162abe6bbe279060ef4","slug":"happy-cards-distributed-to-3134-beneficiaries-in-pehowa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119229-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा में 3134 लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा में 3134 लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड
Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। रोडवेज विभाग की ओर से पिहोवा बस डिपो में शुक्रवार को हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी के तहत हैप्पी कार्ड वितरण किए गए हैं। कार्ड के तहत लाभार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रत्येक वर्ष एक हजार किलोमीटर तक का सफर निशुल्क कर सकता है। पिहोवा में हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 3134 हैं।
उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड योजना उन सभी लाभार्थियों को दी जा रही है, जिनकी फैमिली आईडी में आय सालाना एक लाख रुपये से कम है। वहीं पिहोवा बस अड्डे के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। इसका कार्य हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के माध्यम से जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए 20 बसें विभिन्न मार्गों पर निशुल्क चलाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र डिपो में आगार में 197 बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं, जिनमें 10 एसी बसें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हैप्पी स्कीम का राज्य स्तरीय वितरण समारोह करनाल में शुरू किया, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से लाभार्थियों ने देखा। इसके बाद पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार एसएस, पवन शर्मा टीएम, बलराम मित्तल एडी सहित अन्य मौजूद रहे।