फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hanuman Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Dakshin Kali Peeth.

Kurukshetra News: दक्षिण काली पीठ में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Dakshin Kali Peeth.
पिहोवा। मॉडल टाउन स्थित श्री दक्षिण काली पीठ में हनुमान जन्मोत्सव पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वातावरण भक्तिमय बन गया। स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि पीठाधीश्वर महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में अखंड रामचरितमानस का पाठ हुआ। विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पाठ किया। मुख्य यजमान विनोद डोलिया, केशव जिंदल और विपिन काहड़ा ने परिवार सहित हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

महंत बंसीपुरी ने प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए हनुमान जन्मोत्सव का महत्व बताया। हनुमान चालीसा, पाठ एवं भोग डालकर हनुमान जी की आरती की गई। आयोजन में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

श्री पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, गोबिंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी राधे, स्वामी आशुतोष पुरी, आशीष चक्रपाणि, सुशील गुप्ता, बारु राम बंसल, अवतार वालिया धनीरामपुरा, बलवंत सिंह, सुशील गुप्ता,अनूप सिंगला,सनी खुराना,नवीन गर्ग मंडी प्रधान, रमेश मित्तल, संजय गर्ग, हन्नु चक्रपाणि, डॉ. राजेंद्र मंगला, बलदेव चावला, राकेश बद्दवार और सुभाष गुप्ता सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की महिला संकीर्तन मंडल सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विशाल भंडारे में संत-महात्माओं तथा नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed