{"_id":"67802e9dd606de66b202e1d2","slug":"had-bought-the-katta-from-shamli-for-seven-thousand-rupees-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129739-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शामली से सात हजार रुपये में खरीदकर लाया था कट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शामली से सात हजार रुपये में खरीदकर लाया था कट्टा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने देवी लाल पार्क के निकट से कट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी विशाल उर्फ लाडी निवासी अमरगढ़ मझाडा को कारागार भेज दिया। आरोपी लाडी एक महीना पहले ही जिला जेल से जमानत पर आया था और उसने यह कट्टा शामली यूपी से खरीदा था।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सेक्टर-2/3 कट के पास गश्त करते हुए सूचना मिली थी कि विशाल उर्फ लाडी कट्टा लेकर देवी लाल पार्क के पास घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कट्टा बरामद हुआ था आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था तथा दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि यह कट्टा उसने शामली यूपी से करीब सात हजार रुपये में खरीदा था। उसने अपने शौक के लिए कट्टा खरीदा था। उनकी टीम कट्टा बेचने वाले की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी विशाल के खिलाफ छीनाझपटी के दो मामले दर्ज हैं। आठ अगस्त को उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के गले से चांदी की चेन छीनी थी। इसके अलावा फरवरी में एक नाबालिग के साथ मिलकर महिला से बैग छीना था।