कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में स्वीप और मतदाता जागरूकता क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम किया गया। इसमें मतदाता पंजीकरण क्यों और कैसे करें विषय पर निबंध लेखन और रंगोली बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की विभिन्न संकायों से निबंध-लेखन प्रतियोगिता में 13 छात्राओं ने भाग लिया।
बीए दूसरे वर्ष की गुरविंद्र कौर ने पहला स्थान, बीए दूसरे वर्ष से लिपाक्षी ने दूसरा और एमकॉम दूसरे वर्ष की अर्जना ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें से एमकॉम दूसरे वर्ष की अंजलि ने पहला, बीए दूसरे वर्ष की अंजलि ने दूसरा और एमकॉम दूसरे वर्ष की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश का प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर वोट के माध्यम से भाग ले सकते हैं। वोट का हकदार होने के लिए पात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में पंजीकृत या नामांकन करना आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. श्वेता, डॉ हिमानी, गरिमा, विजया, गरिमा, शिवानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद