{"_id":"62deff66722cb8131643c1a5","slug":"gurukul-kurukshetra-first-in-pre-subroto-football-competition-kurukshetra-news-knl1157957130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र प्रथम
विज्ञापन
गुरुकुल कुरुक्षेत्र की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने प्री सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 में गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने गुरुकुल ज्योतिसर से 3-0 से मुकाबला जीता। वहीं अंडर-17 में श्रीमद् भागवद गीता पब्लिक स्कूल की टीम पर 8-0 से जीत दर्ज की।
प्राचार्य सूबे प्रताप ने बताया कि खेल विभाग के आग्रह पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 में गुरुकुल कुरुक्षेत्र, गुरुकुल ज्योतिसर, एसएमबी गीता स्कूल और ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें गुरुकुल की टीम ने सभी मुकाबलों में विपक्षी टीम को पराजित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 में गुरुकुल कुरुक्षेत्र और एसएमबी गीता पब्लिक स्कूल की टीमों के मध्य फाइनल मैच हुआ। इस मैच में गुरुकुल के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को करारी शिकस्त दी और फाइनल अपने नाम किया।
प्राचार्य सूबे प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे चरण के लिए भी खेल विभाग द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र को वेन्यू बनाया गया है। अब 27 से 29 जुलाई तक गुरुकुल में ही राज्य स्तरीय प्री सुब्रतो प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच मैच होंगे। प्रतियोगिता के लिए गुरुकुल में तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। जिला प्रशासन को प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग गुरुकुल प्रबंधन द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर गुरुकुल के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, डीपीई देवीदयाल, फुटबॉल कोच जतिन आर्य, अरुण कुमार, जगतार सिंह, श्रीपाल बंसल, राधेश्याम सहित अन्य उपस्थित रहे।