फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Daksh Prajapati Jayanti celebrated with great pomp in Prajapati Dharamshala

Kurukshetra News: प्रजापति धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गुरु दक्ष प्रजापति जयंती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Guru Daksh Prajapati Jayanti celebrated with great pomp in Prajapati Dharamshala
कुरुक्षेत्र।  प्रजापति धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर परआयोजित कार्यक्रम को संबो​धित क
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश व प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को हमेशा जिंदा रखने के लिए समाज के महापुरुषों और महान संतों के पद चिह्नों पर चलने की जरूरत होगी। इस देश की संस्कृति को संजोने के उद्देश्य और संतों और महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही संत महापुरुष सम्मान एवं विचार विमर्श योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को प्रजापति धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रजापति समाज और धर्मशाला की तरफ से गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह पर बोल रहे थे इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रधान पवन कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गुरु दक्ष प्रजापति को याद किया। पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 13 जुलाई को गुरु दक्ष प्रजापति की जयंती को प्रदेश स्तर पर भिवानी में सरकार की तरफ से मनाया जा रहा है। इस जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भिवानी पहुंचेंगे और महान पुरुषों व संतों के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

धर्मशाला के प्रधान पवन कुमार ने उपलब्धियों और विकास कार्यों को सबके समक्ष रखा और कहा कि समाज की तरफ से समय-समय पर युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि समाज के लोग प्रदेश की संस्कृति से हमेशा जुड़े रहे। इस मौके पर महासचिव सतीश सरोहा, सह सचिव विनोद प्रजापति, कोषाध्यक्ष हरिओम, उपाध्यक्ष शिव लाल सरवारा, कृष्ण सिरसमा, काला राजौंद, पाली राम धनखड, सतपाल पदाना, रामचरण रत्तेवाल, नरेश पबनावा, रिम्पी, प्रदीप, राजेन्द्र, शिशपाल क्योड़क, ओमपाल, जय भगवान, मोहन, पृथ्वी, रामलाल, मनोज, राम मेहर आर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed