फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurpreet, Manoj and Rajani win bronze in the first Hockey India Masters National Cup

Kurukshetra News: गुरप्रीत, मनोज और रजनी ने पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स नेशनल कप में जीते कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gurpreet, Manoj and Rajani win bronze in the first Hockey India Masters National Cup
शाहाबाद। तमिलनाडु के चेन्नई में 18 से 27 जून तक आयोजित पहला हॉकी इंडिया मास्टर्स नेशनल कप-2025 में शाहाबाद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की ओर से खेलते हुए शाहाबाद के गुरप्रीत सिंह और मनोज कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधि करती शाहाबाद की रजनी ने भी कांस्य पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ी शाहाबाद लौटे तो मनमोहन सिंह पेट्रोल पंप पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रमनदीप सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में हॉकी प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। रमनदीप सिंह अहलूवालिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए थी, जिसमें पूरे देश से अनुभवी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए थे। यह गर्व की बात है कि इस उम्र में भी शाहाबाद के खिलाड़ी न केवल मैदान में सक्रिय हैं, बल्कि पदक जीतकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बन रहे हैं। एसजीएनपी स्कूल की प्रिंसिपल दीपांश कौर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह और मनोज कुमार दोनों इसी स्कूल के हॉकी मैदान में अभ्यास करते हैं और समय-समय पर नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed