{"_id":"605cd59a8ebc3e591e5b71fe","slug":"gun-point-robry-kurukshetra-news-knl65330747","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला टैक्सी चालक से पिस्तौल के बल पर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला टैक्सी चालक से पिस्तौल के बल पर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात बदमाशों ने गांव दुधला में पंजाब के एक टैक्सी चालक से पिस्तौल के बल पर नकदी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और गाड़ी छीन ली। टैक्सी चालक ने किसी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर थाना सदर में पहुंचकर पुलिस को अपने साथ लूट की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों को काबू करने के लिए नाकेबंदी कर अभियान चलाया, लेकिन अज्ञात बदमाश फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने टैक्सी चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पंजाब के गांव लांडरा थाना सोहाना जिला मोहाली निवासी सतनाम सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी कार ओला कंपनी में टैक्सी बुकिंग के लिए लगाई हुई है। 23 मार्च को तकरीबन साढ़े पांच बजे वह टैक्सी से पंजाब से सवारियां लेकर नोएडा गया था। नोएडा में सवारियां उतार कर वह जब 24 मार्च को सुबह 3.45 पर सिंधु बोर्ड पर पहुंचा तो दो युवकों ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवा लिया। युवकों ने उसे बताया कि उन्हें लुधियाना जाना है और बोले उन्हें अंबाला उतार देना। 200 रुपये प्रति यात्री किराया फिक्स करने के बाद उसने दोनों युवकों को टैक्सी में बिठा लिया। एक युवक टैक्सी के आगे ड्राइवर वाली सीट के साथ और एक युवक पिछले वाली सीट पर बैठ गया। तकरीबन 5.45 पर जब वे पिपली फ्लाईओवर के समीप पहुंचे तो एक युवक ने उसे बताया कि उसे उल्टी आने वाली है। गाड़ी को सर्विस रोड पर ले लो। उसके बाद उसने गाड़ी को सर्विस रोड पर ले लिया। युवक कुरला करने के बाद गाड़ी में बैठ गया। जब वह टैक्सी को लेकर अंबाला की तरफ चला तो आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और बोला जैसे वे कहते रहें, वैसा करते जाओ। एक युवक ने उसकी जेब से 700 रुपये, तीन क्रेडिट कार्ड, मोबाइल छीन लिया और उसे दुधला वाले रोड पर ले गए। दुधला गांव के पास जाकर उन्होंने टैक्सी को सड़क पर रोक कर उसे कार से उतार कर खींचते हुए खेत की ओर ले जाने लगे। इसी बीच एक मोटरसाइकिल आने की आवाज आई और वह उन दोनों युवकों को धक्का देते हुए उनके चंगुल से छूट कर भाग लिया। इसी बीच दोनों युवक उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। किसी से लिफ्ट लेकर उसने थाना सदर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात युवकों को काबू करने के लिए नाकेबंदी कर अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
थाना सदर प्रभारी राजपाल सिंह से बताया कि पीड़ित टैक्सी चालक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अंबाला में भी पुलिस ने कुछ जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही अज्ञात लुटेरों का सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन
थाना सदर प्रभारी राजपाल सिंह से बताया कि पीड़ित टैक्सी चालक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अंबाला में भी पुलिस ने कुछ जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही अज्ञात लुटेरों का सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन