{"_id":"6b049f8e6323aa2dae034e78","slug":"guest-teachers-will-stage-protests-at-the-residences-of-ministers-and-mlas-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164443-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मंत्रियों और विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे अतिथि अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मंत्रियों और विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे अतिथि अध्यापक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गेस्ट टीचर नारेबाजी करते हुए। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापक अब मंत्रियों और सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वे जनप्रतिनिधियों को मांगों का ज्ञापन सौंपने के साथ मॉक विधानसभा में पारित नियमितीकरण का प्रस्ताव भी देंगे।
राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव, महासचिव भूपेंद्र सिंह और महिला विंग की राज्य प्रधान पूनम कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है, लेकिन अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मॉक विधानसभा में शामिल हजारों अतिथि अध्यापकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई को तानाशाही बताया। उधर, लघु सचिवालय में नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना 154वें दिन भी जारी रहा। रविवार को जींद जिले के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की कमान संभाली। इसकी अध्यक्षता राजेश कुमार उचाना ने की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि 2014 की नियमितीकरण नीति में अतिथि अध्यापकों को अपात्र ठहराने की कोई शर्त नहीं है। उन्होंने शिक्षा विभाग के आदेशों पर भी सवाल उठाए और सभी अतिथि अध्यापकों के नियमित होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।