फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Group leaves from HSGPC to visit Pakistan Gurughars

Kurukshetra News: पाकिस्तान गुरुघरों के दर्शन के लिए एचएसजीपीसी की ओर से जत्था रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Group leaves from HSGPC to visit Pakistan Gurughars
कुरुक्षेत्र। पाकिस्तान में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह के समागम में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सिख मिशन कार्यालय से जत्था रवाना हुआ, जिसे कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान 18 सदस्य शामिल रहे, जिन्हें यहां से रवाना किया गया। इनमें नौ महिला सदस्य भी शामिल रही। वहीं चार सदस्य अमृतसर से इस जत्थे में शामिल होंगे। जत्था रवाना करने से पहले महंत करमजीत सिंह ने सभी सदस्यों को फूल मालाएं पहनाई तो वहीं उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान स्थित गुरुघरों में मत्था टेक अरदास करें। वे वाहेगुरु के समक्ष सिखी कौम के साथ-साथ पूरे विश्व में शांति व सुख समृद्धि तथा आपसी भाईचारे की कामना करें। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं से आपसी भाईचारा व प्रेम भावना बढ़ती है। कमेटी की ओर से भविष्य में भी ऐसे जत्थे रवाना किए जाएंगे ताकि आपसी तालमेल बढ़े तो वहीं गुरुघरों के प्रति श्रद्धा बढ़े। ऐसे ही भारत में भी होने वाले गुरु समागमों में भी पाकिस्तान में रहने वाली सिख संगत को भी यहां आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान सरकार से भी संपर्क किया जाएगा ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उसी कड़ी में हरियाणा कमेटी धर्म प्रचार के लिए विभिन्न धार्मिक समागमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी की सदस्य बीबी रविंद्र कौर, कंवलजीत सिंह अजराना सहित काफी संख्या सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed