फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Green Earth organization opposes the preparation of cutting 24 trees at Gita Upadesh site

ग्रीन अर्थ संगठन ने गीता उपदेश स्थली में 24 पेड़ काटने की तैयारी का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Green Earth organization opposes the preparation of cutting 24 trees at Gita Upadesh site
ग्रीन अर्थ संगठन ने भव्य विराट स्वरूप स्थापित करने के लिए ज्योतिसर तीर्थ में खड़े हरे भरे पेड़ों की कटाई का विरोध किया है। हरे भरे पेड़ों की कटाई की योजना की जानकारी मिलने पर ग्रीन अर्थ टीम ने मौके का जायजा लिया। संगठन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपायुक्त तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीबी को पत्र लिख कर पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन सदस्य डॉ. नरेश भारद्वाज ने बताया कि सिर्फ और सिर्फ विराट रूप दिखाने या सुंदरीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की बलि देना किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं है। एक अन्य मामले में वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी केडीबी ने एनजीटी में शपथ पत्र भी दाखिल किया था कि ज्योतिसर तीर्थ परिसर सहित सभी जगह पर पेड़ों को सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

70 दशक में पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा तथा पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के प्रयास से उगाए गए हरित वन क्षेत्र के बीचोंबीच पेड़ काटकर भव्य विराट स्वरूप स्थापित किया जा रहा है। इसके आस पास के पेड़ भी काटने की तैयारी चल रही है। अर्जुन, सिरिस, बरगद, दो गुलमोहर, नीम सहित कुल 24 पेड़ जो करीब 50 साल पुराने हैं तथा निर्माण कार्य में बाधक नहीं हैं, उनको काटने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ज्योतिसर तीर्थ पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की कटाई की कोई भी कोशिश की गई तो मजबूरन संबंधित मामले में कोर्ट में याचिका डाली जाएगी। तीर्थ पर स्थानीय प्रजाति के और अधिक पेड़ योजनाबद्ध तरीके से तुरंत लगाए जाने की जरूरत है। ग्रीन अर्थ संगठन सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed