फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Great Khali gave the message of drug-free Haryana

Kurukshetra News: ग्रेट खली ने दिया नशा-मुक्त हरियाणा का संदेश

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Great Khali gave the message of drug-free Haryana
कुरुक्षेत्र। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा-मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस चर्चित व्यक्तियों को बुलाकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दे रही है। वीरवार को पुलिस के साथ दिलीप कुमार उर्फ ग्रेट खली ने अभियान में हिस्सा लेकर आम जन को जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस के नोडल ऑफिसर डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसको खत्म करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सबकी भागीदारी ही प्रदेश और देश को नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करेगी। हरियाणा पुलिस और स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सकारात्मक सोच के साथ इस अभियान को शुरू किया है। युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए हम सब एक टीम की तरह काम कर रहें हैं।
विज्ञापन

दिलीप कुमार उर्फ ग्रेट खली ने नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए बकेट चैलेंज करते हुए गंदे पानी की बाल्टी को फेंक कर नशे को जीवन से बाहर फेंकने का संदेश दिया। ग्रेट खली ने युवाओं को कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों में देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये है बकेट चैलेंज
डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि बकेट चैलेंज नशे की बेड़ियों को तोड़ने का अभियान है। कीचड़ युक्त पानी से बाल्टी को बाहर फेंकना नशे से दूर रहने का प्रतीकात्मक कदम है। बकेट चैलेंज के माध्यम से संकल्प लिया जाता है कि जीवन में कभी नशा न करेंगे और ऐसा करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed