फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grant available on waste management machine

Kurukshetra News: अवशेष प्रबंधन मशीन पर मिल रहा अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Grant available on waste management machine
कुरुक्षेत्र। गेहूं फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों में किसान आग लगा देते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और भूमि की उर्वरता में कमी आती है, साथ ही जानमाल की हानि का डर भी बना रहता है। फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में किसानों को न केवल इसका पालन करना चाहिए बल्कि फसल अवशेषों को विभिन्न प्रयोग में लाना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि वे गेहूं फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों में आग न लगाएं बल्कि इसको पशु चारे के तौर पर या खेत में ही मिलाकर उपयोग करें। अभी अगली फसल के लिए काफी समय बचा हुआ है तो जल्दबाजी में कार्य न करें, सावधानी रखें और अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर ही अनाज मंडी में लाए।
विज्ञापन

कृषि मशीनरी ट्रैक्टर, कंबाइन, जुड़ी बनाने की मशीन इत्यादि में भी आग लग जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में फसल अवशेष प्रबंधन कार्य करने वाली मशीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है व समय-समय पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान पर फसल अवशेष प्रबंधन में काम आने वाली मशीनों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। संवादय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed