फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grand enactment of Lord Ram's birth in Ladwa; enthusiasm among devotees.

Kurukshetra News: लाडवा में राम जन्म का भव्य मंचन, श्रद्धालुओं में उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Grand enactment of Lord Ram's birth in Ladwa; enthusiasm among devotees.
लाडवा। राम जन्म महोत्सव पर नाच-गाकर बधाई गीत गाते किन्नर समाज के सदस्य। संवाद
लाडवा। शहर की श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से राम जन्म का भव्य मंचन कराया गया। रामलीला मैदान में शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों की शानदार अदाकारी और आकर्षक वेशभूषा ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। राम जन्म के अवसर पर किन्नर समाज ने पारंपरिक बधाई गीत गाकर आनंदोत्सव मनाया।
विज्ञापन

भगवान राम सहित चारों भाइयों के जन्म और नामकरण के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा। दर्शकों ने आतिशबाजी कर अपनी श्रद्धा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान दीपक सिंघल, स्वर्णकार समाज के जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल वर्मा, पैराडाइस यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ वर्मा, अरुण करूड़वाल और संरक्षक रिप्पन गर्ग सहित समिति सदस्यों ने भगवान विष्णु की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन में माता कौशल्या और राजा दशरथ की संतान प्राप्ति की व्याकुलता दिखाई गई। दशरथ का गुरु वशिष्ठ के पास जाना, श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ और माता कौशल्या को भगवान विष्णु के दर्शन जैसे दृश्य मंचित हुए।

भगवान राम सहित चारों भाइयों का जन्म और गुरु वशिष्ठ द्वारा राजकुमारों का नामकरण भी प्रभावशाली दृश्यों में शामिल था। मारीच और सुबाहु द्वारा ऋषियों को परेशान करने तथा यात्रियों को लूटने के दृश्यों का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed