फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grain markets filled with wheat, procurement messed up

Kurukshetra News: अनाजमंडियां गेहूं से अटी, गड़बड़ाया उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Grain markets filled with wheat, procurement messed up
कुरुक्षेत्र। गेहूं की आवक लगातार तेज हो रही है, जिससे अनाजमंडियां लबालब होने लगी है। लेकिन उठान व्यवस्था गडबड़ा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी उठान में तेजी नहीं ला पा रहे हैं, जिसका खामियाजा किसानों से लेकर आढ़ती भी भुगत रहे हैं। जिला की अनाजमंडियों में मंगलवार देर शाम तक 16 लाख 47 हजार 910 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि करीब 20 लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। खरीद की गई गेहूं में से तीन लाख 60 हजार 500 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है जबकि 12 लाख 87 हजार 410 क्विंटल गेहूं उठान की इंतजार में है। मंगलवार को भी एक लाख 50 हजार 690 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया जबकि पांच लाख दो हजार 540 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

उधर उठान में ढील का फायदा भी उठाया जाने लगा है। यहां तक कि प्रति कट्टा के हिसाब से तीन से चार रुपये तक नजराना तक लिए जाने की चर्चा की जाने लगी है। हालांकि अधिकारी मानने को तैयार नहीं है, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर कईं आढ़तियों ने माना कि कईं दिनों से नजराना शुरू हो चुका है, जिसके लिए ट्रक चालक की ओर से हाथ का ईशारा कर दिया जाता है। वहीं अधिकारी सिर्फ उठान की बेहतर व्यवस्था को लेकर दावे ही करते रहे हैं।
विज्ञापन



लगातार बढ़ रही आवक, इसी सप्ताह चरम पर पहुंचेगी
जिला में गेहूं कटाई कार्य तेज होने लगा है। दिन रात कंबाईन चलने लगी है, जिसके चलते मंडियों में भी आवक तेज हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह के अंत तक आवक चरम पर पहुंच जाएगी। उधर मौसम में बदलाव के चलते किसान चिंतित है और ऐसे में बारिश आदि से बचाव हो सके, इसके चलते भी कटाई कार्य में तेजी लाई जा रही है। लगातार बढ़ रही आवक के चलते अब अधिकारियों के हाथ पांव फूलते दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed