फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   govt should be control jaat campaign : nayab singh

जाटों की ड्रामेबाजी पर शिकंजा कसे सरकार : नायब सिंह

Thu, 18 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाबैन
अमर उजाला ब्यूरो/बाबैन Updated Thu, 18 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

इन लोगों से नुकसान की भरपाई भी करनी चाहिए। यह बाद ओबीसी ब्रिगेड के जिला प्रधान नायाब सिंह पटाकमाजरा ने बाबैन में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

विज्ञापन

नायाब सिंह ने कहा कि दलित पिछड़ा वर्ग पर दबाब बनाकर जनता के बीच में दहशत फैलाने वालों पर या तो सरकार शिकंजा कसे या अपने हाथ खड़े कर दे। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के आवास पर पिछड़ा वर्ग समन्वयक समिति की अगुवाई में पिछड़ा वर्ग के नेताओं की बड़ी बैठक होगी। इसमें शांति और कानून व्यवस्था को खराब करने वालों से निपटने के लिए योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी कई दिनों से संसदीय कमेटी की मीटिंग के चलते बाहर हैं। उनके आने तक अगर सरकार ने रास्ते नहीं खुलवाए, तो पिछड़ा वर्ग के लोग खुद रास्ते खुलवाएंगे।

विज्ञापन

रास्ता रोकने वाले बीरेंद्र, अभिमन्यु के एजेंट

ओबीसी ब्रिगेड़ के नेताओं ने आरोप लगाया कि रेल और सड़क यातायात बाधित करने के पीछे कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, ओमप्राकश धनखड़ और बीरेंद्र सिंह का हाथ है। ब्रिगेड प्रधान नायब सैनी, ब्लाक अध्यक्ष आशु बिशनगढ, प्रवक्ता राजेंद्र स्नेही, नवनीत सैनी, लाल सिंह, महिंद्र सिंह, सुभाष कसीथल, कौशल सैनी, तरसेम राय, डिंपल सैनी, राजीव गुड़ी आदि ने रास्ता रोकने वालों को जाट मंत्रियो का एजेंट करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी ब्रिगेड की बैठक आज

इस अवसर पर ओबीसी ब्रिगेड़ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र स्नेही ने बताया कि वीरवार को कुरुक्षेत्र में ओबीसी ब्रिगेड की बैठक राष्ट्रीय प्रधान संासद राजकुमार सैनी के सेक्टर-3 स्थित आवास पर होगी। उन्होंनेे बताया कि बैठक में कश्यप, नाई, तेली, धोबी, सैनी, माली, लुहार, जांगड़ा, बाड़ी, पांचाल समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में मुख्यरूप से अेाबीसी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल राठी, महासचिव दरबारी लाल, प्रवक्ता राजेंद्र स्नेही, रामकुमार रंबा, मोहन लाल धीमान, रामरत्न कटारिया, बबीता पांचाल, विजेंद्र सैनी, दीपक सैनी गोहाना, सुरेंद्र रोहिल्ला, बलजीत सैनी, जयराम कश्यप, पूर्व जज श्याम लाल जांगड़ा आदि भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed