फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Governor Bandaru Dattatreya honored the Youth Red Cross unit of KU

दयौरा की टीम ने मारी बाजी, सुनहेड़ी की टीम दूसरे व टीक की टीम रही तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya honored the Youth Red Cross unit of KU
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से स्थानीय थीम पार्क में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों ने भाग लिया। ये जानकारी प्रभारी राधेश्याम डीपीई ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। इसमें दयौरा की टीम प्रथम स्थान, सुनहेड़ी खालसा की टीम द्वितीय स्थान और कैथल जिले के टीक की टीम तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि तीनों टीमों का नकद ईनाम भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने बताया कि श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से वामन द्वादशी मेले पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे एक दिन पूर्व थीम पार्क में ही कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनो ही क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों व दर्शकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सेवा ट्रस्ट यूके इंड़िया की तरफ से खिलाड़ियों के लिए जूस का प्रबंध किया गया। इस मौके पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल श्रीपाल बंसल, कबड्डी कोच राजेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुलाब सुनहेड़ी, ऋषि पाल, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा, पूर्व कोच ईशम सिंह, पवन मित्तल, राजेश सैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed