बाबैन। प्रदेश सरकार किसानों को 15 जून से धान की फसल लगाने के आदेश जारी करती है और किसान सरकार के आदेशों को मानते हुए 15 जून से अपने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर देते हैं। धान के हाईब्रिड बीज आने के कारण 15 जून को लगाई धान की फसल 80 से 90 दिनों के बीच लगभग 10 से 15 सितंबर के बीच पक्का कर तैयार हो जाती है लेकिन सरकार द्वारा धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करती है।
यह कहना है विधायक मेवा सिंह का। वे बाबैन में कांग्रेसी नेता रामपाल सैनी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की 15 सितंबर को धान की फसल तैयार होने पर किसानों को सरकारी खरीद का इंतजार करना पड़ता है और 15 दिनों तक किसानों को अपनी धान की फसल को अपने घरों में रोकना पड़ता है जो एक मुश्किल कार्य है। इससे किसानों की पैसे व समय दोनों की बर्बादी होती है। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि सरकार से मांग है कि इस बार धान की फसल की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू करे ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसानों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल, रामपाल सैनी, मामचंद प्रजातप, प्रवीन सिंगला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद