फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government Senior Secondary School Amin won in solo dance

Kurukshetra News: सोलो डांस में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School Amin won in solo dance
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन बुधवार को बैरागी धर्मशाला में किया गया। इस उत्सव में जिलेभर से एक हजार के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर समूह नृत्य, सोलो डांस, स्किट, रागिणी, सोलो म्यूजिक वॉक्ल में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रर्दशन किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन के चलते दिनभर धर्मशाला में मेले जैसा माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक सतबीर शर्मा ने बताया कि सोलो डांस में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन पहले, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरीड़वा दूसरे स्थान पर रहा। जबकि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारसा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं रागनी प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद पहले, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र दूसरे, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन तीसरे स्थान पर रहा। सोलो म्यूजिक वॉक्ल प्रतियोगिताओं में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा पहले, राजकीय मॉडल संस्कृति मरचेहड़ी दूसरे और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



वहीं स्किट प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ी रामनगर पहले, राजकीय सीनियर सेकेंडरी बडौंदा दूसरे और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्योतिसर तीसरे स्थान पर रहा। जबकि सोलो डांस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बीड़ कालवा पहले, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फौजी प्लॉट दूसरे व राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनौरा जट्टान ने तीसरे स्थान पर पर कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह नृत्य में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलाल माजरा की टीम पहले, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरीड़वा की टीम दूसरे व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा की टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक उत्सव में पांचवीं से आठवीं और नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में एक हजार के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed