फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   government school, student, scill, yoyful activity, officers, kurukshetra

अधिकारी जांचेंगे सरकारी स्कूलों में बच्चों के स्किल और ज्वॉयफुल एक्टिविटी

Wed, 24 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/सेवा सिंह,अमर उजाला
ब्यूरो/सेवा सिंह,अमर उजाला Updated Wed, 24 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम आशाजनक न मिलने के बाद अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग ने कोशिश शुरू कर दी है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से लेकर निदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों की स्किल पासबुक का पर्यवेक्षण और स्कूलों में करवाई जाने वाली ज्वॉयफुल एक्टिविटी का भी अवलोकन करेंगे। 26 और 27 मई को होनी वाली इन गतिविधियों को लेकर हर जिले से स्कूलों का चयन भी कर लिया गया है तो वहीं निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला व अन्य शिक्षा अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया है।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार हर जिला से दो-दो सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग दिनों में दो-दो अधिकारी पहुंचेंगे। इन अधिकारियों द्वारा दोनों दिनों की गतिविधियों पर रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा। स्कूलों में पहुंचने वाले अधिकारियों में विभाग के एसीएस पीके दास के अलावा निदेशक, उप निदेशक व संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है तो वहीं एससीईआरटी के निदेशक व उप निदेशक तथा प्रोग्राम ऑफिसर को भी स्कूलों में भेजा जाएगा। ये अधिकारी जहां 26 मई को स्किल पासबुक का पर्यवेक्षण करेंगे तो वहीं 27 मई को शनिवार के दिन करवाई जाने वाले ज्वॉयफुल एक्टिविटी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान अधिकारी बच्चों से इस दौरान करवाई जाने वाली गतिविधियों को लेकर विस्तार से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन


खामी पाए जाने पर हो सकती है शिक्षकों पर कार्रवाई
स्कूलों में बच्चों की स्किल पासबुक में शिक्षकों ने सही जानकारी दी है या खानापूर्ति कर पासबुक को पूरा किया गया है, इस वास्तविकता से उक्त अधिकारियों के अवलोकन में पर्दा उठेगा। ये अधिकारी शिक्षकों द्वारा स्किल पासबुक में जानकारी के अनुसार बच्चों से वास्तविकता में जानेंगे। यही नहीं शनिवार को ज्वॉयफुल एक्टिविटी के तहत बच्चों को कुछ सिखाया जा रहा है या नहीं, यह भी सामने आएगा। खामी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
कुरुक्षेत्र के इन स्कूलों में पहुुंचेंगे अधिकारी      
विभाग की सहायक निदेशक शशी बधवार दोनों दिन जिला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतगल व शाहाबाद में पहुंचेंगी तो वहीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली व राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडवा में इन दोनों दिन प्रोग्राम ऑफिसर पुनम सोरोत उक्त गतिविधियों को जांचेंगी।      

 
सभी अधिकारियों को करवाया गया अवगत : डीईओ      
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि निदेशालय से चयनित अधिकारी स्कूलों में गतिविधियों को जांचेंगे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed