फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government opens portal to give compensation to farmers who replanted paddy

Kurukshetra News: धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार ने खोला पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Government opens portal to give compensation to farmers who replanted paddy
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 जुलाई को कुरुक्षेत्र में ही धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को भी मुआवजा देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अनुसार अब राज्य सरकार ने दोबारा धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए मुआवजे हेतु पोर्टल को खोल दिया है। अब किसान पोर्टल पर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरुर करना होगा। सभी किसान 31 जुलाई से पहले पोर्टल पर मुआवजे के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अधिक वर्षा के कारण नदियों और नहरों का जलस्तर काफी बढ़ा। इस जलस्तर के बढऩे से जिला में बाढ़ के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ। जिन किसानों का फसलों का नुकसान हुआ है, उन किसानों को मुआवजे के लिए सरकार की ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस आवेदन से पहले किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण भी करवाना होगा। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र में बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार की तरफ से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर आवेदन करने से पहले किसानों को सबसे पहले मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर भी अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस पंजीकरण के उपरांत किसान खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed