फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government jobs will be given in every house when the government comes, no matter what happens: Omprakash

सरकार आने पर हर घर में देगें सरकारी नौकरी, चाहे हो जाए फांसी : ओमप्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Government jobs will be given in every house when the government comes, no matter what happens: Omprakash
शाहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि 3210 नौकरियां देने पर उन्हें 10 वर्ष के लिए जेल भेजा गया था। लेकिन इस बार सरकार आने पर वह हर घर में सरकारी नौकरी देगें, चाहे उसके बाद उन्हें फांसी हो जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सत्ता की भूख छोड़ संगठन को अत्याधिक सशक्त करने का काम करें।
विज्ञापन

चौटाला निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूर्व मुख्ययमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह दुष्प्रचार किया था कि चौटाला तो जेल में ही जीवन समाप्त हो जाएगा और इनेलो का वजूद खत्म हो जाएगा परंतु इनेलो कार्यकर्ताओं ने हौसला नहीं छोड़ा व मेरी गैर मौजूदगी में संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब इनेलो ने सत्ता छोड़ी तो दो हजार करोड़ रूपये से अधिक खजाना छोड़ा था, लेकिन अब प्रदेश सरकार के सिर अढ़ाई लाख करोड़ के अधिक का कर्जा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां अभी तक यह निर्णय नहीं कर पाई कि वह पंचायती चुनाव पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या नहीं, जबकि इनेलो ने यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लडने का फैैसला ले लिया है। उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने वाली रैली के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में देश भर से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता भाग लेगें। उन्होंने सोनू गाबा को इनेलो का शहरी प्रधान भी नियुक्त किया। इससे पहले शाहाबाद पहुंचने पर जिला प्रभारी रामकुमार ऐबला, स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा, गोल्डी, जसविंद्र ठोल व संदीप अजराना, स्वर्णजीत सिंह कालड़ा बिट्टू, पूर्व न.पा. प्रधान सुरेंद्र शर्मा सिंदी, सुरेश नैन, राजू रामगढ़, जसविंद्र ठोल, बिट्टू सिंह लुक्खी, पूर्व प्रत्याशी संदीप अजरानां, गुरजंट खरींडवा, सहित इनैलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed