फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government did not issue fodder grant for cattle

Kurukshetra News: गोवंश के लिए सरकार ने जारी नहीं की चारा ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Government did not issue fodder grant for cattle
कुरुक्षेत्र। गोवंश के लिए वैसे तो सरकार कई साल से गोशालाओं में बेहतर सुविधाएं बनाने की कई घोषणाएं कर चुकी है लेकिन धरातल पर आज तक कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

2024 में चारा ग्रांट की घोषणा भी आज तक पूरी नहीं हो पाई। चारा ग्रांट के लिए शुक्रवार को गोशाला एसोसिएशन ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधान जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रधान हरभजन सिंह ने कहा कि अगस्त 2024 से प्रदेश में गोवंश के लिए 10, 20 व 25 रुपये प्रति गोवंश चारा ग्रांट देने की सरकार ने घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी भी गोशाला को उक्त ग्रांट नहीं दी गई। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की चार व प्रदेशभर की 96 गोशालाओं में चारा ग्रांट दी जानी थी। वहीं अप्रैल 2025 में गोशाला आयोग की मीटिंग में 15 मई 2025 तक चारा सहायता राशि गोशाला में भेजने की तिथि निर्धारित हुई थी, जिसके बाद आज तक भी राशि गोशालाओं में नहीं पहुंची। जिस कारण गोवंश का रखरखाव करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर स्वामी सत्यानंद , देशराज, मनीश कुमार, राहुल, हरसिमरन व अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed