{"_id":"627d6e4a7ed4833a3c553309","slug":"government-came-two-hours-late-on-the-first-complaint-in-the-court-kurukshetra-news-knl1080003125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार में पहले पहुंची फरियाद पर दो घंटे देरी से आए ‘सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार में पहले पहुंची फरियाद पर दो घंटे देरी से आए ‘सरकार’
विज्ञापन
जजपा की ओर से पंचायत भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इससे पहले फरियादियों को दरबार में पहुंचने के लिए 10 बजे का समय दिया गया था। दूर दराज से विभिन्न समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में फरियादी साढ़े नौ बजे ही पहुंच गए, लेकिन यहां न तो बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही समस्या सुनने वाला कोई था। कारण कि जिन्हें समस्याओं का समाधान करना था वो दो घंटे की देरी से पहुंचे। ऐसे में फरियादी गर्मी और उमस से परेशान रहे, हालांकि दरबार में एसी और पंखे की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भीड़ से नाकाफी साबित हुई।
जजपा की ओर से जिले में लगाया गया पहला जनता दरबार लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सका, अलबत्ता उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। फरियादियों को 10 बजे का समय देने के बावजूद श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक और जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला 12 बजकर 15 मिनट पर सभागार में पहुंचे। तभी उनके पीछे-पीछे जजपा कार्यकर्ता और फरियादी भी अंदर आए। देखते ही देखते करीब 350 लोगों से सभागार भर गया। इसमें से 60 से ज्यादा तो मंच पर चढ़े हुए थे। इस दौरान डीएसपी सुभाष चंद्र खुद भीड़ पर काबू पाने में जुटे रहे। 12 बजकर 20 मिनट पर राज्यमंत्री ने एक-एक करके शिकायतें देने को कहा। तभी भीड़ ने हाथों में शिकायती पत्र लिए मंच को घेर लिया। फिर सभी शिकायतों को इकट्ठा कर राज्यमंत्री के सामने रख दिया गया, जिनमें से एक-एक शिकायत को पढ़कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए गए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायतें ज्यादा थीं। इनमें सड़क और अवैध कब्जे के मामले अधिक थे। एक बजकर 13 मिनट तक दरबार लगा रहा, जिसमें कई शिकायतों को तो मंच से पढ़ा ही नहीं जा सका। राज्यमंत्री अनूप धानक ने अधिकारियों को दरबार में आई सभी शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के अंदर करने के आदेश दिए। कहा कि गांव व शहर से संबंधित सड़कों व गलियों के एस्टिमेट बनाकर भिजवाएं ताकि इस प्रकार के विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से अनुदान राशि मुहैया कराई जा सके।
इस दौरान जजपा प्रदेश अध्यक्ष मायाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मुल्तानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष जसविंदर खैरा, जजपा थानेसर से पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, थानेसर के हल्का अध्यक्ष सुनील राणा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
भीड़ के कारण सभागार में बढ़ी उमस, एसी और पंखे फेल
जिस सभागार में दरबार लगा था वहां 17 एसी और 18 पंखे लगे हुए थे, लेकिन लोगों की उमड़ी भीड़ के आगे सभी फेल नजर आए। सभागार में उमस इतनी बढ़ गई कि मंत्री से फरियादी तक पसीने से तर-बतर हो गए। फरियादियों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा, जबकि परिसर में करीब 20 पानी के कैंपर रखे हुए थे, लेकिन गर्मी और लोगों की भीड़ ज्यादा होने के कारण वे जल्दी ही खाली हो गए।
बॉक्स
जजपा विधायक, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक नहीं पहुंचे
जजपा के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला के अलावा उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन और अतिरिक्त उपायुक्त भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा जिन संबंधित विभागों के खिलाफ शिकायतें आई थीं, उन विभागों से भी कोई बड़ा अधिकारी बैठक में नजर नहीं आया। मंच पर बड़े अधिकारियों में सिर्फ एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक ही मौजूद थे।
बॉक्स
थर्ड गेट पर यात्रियों के लिए शेड लगवाने की मांग
केेयू इनसो अध्यक्ष दीपेंद्र बराड़ ने राज्य मंत्री को सौंपी फरियाद में विश्वविद्यालय के थर्ड गेट पर शेड बनवाने की मांग रखी। दीपेंद्र ने बताया कि थर्ड गेट पर जो बस स्टॉप है वहां कोई शेड न होने की वजह से विद्यार्थियों को धूप या बारिश में काफी परेशानी होती है। हजारों की संख्या में विद्यार्थी यहां से बस पकड़ते हैं, इसलिए जल्द से जल्द यहां शेड का निर्माण कराया जाए।
बॉक्स
सीएम विंडो पर समाधान नहीं हुआ तो जनता दरबार में दी शिकायत
----------------------------------------------------------------------------
रमेश कुमार वासी हथीरा ने दरबार में शिकायत सौंपते हुए कहा कि उसने पिछले साल सीएम विंडो पर गांव में अवैध कब्जे हटवाकर पेड़ लगाने की अर्जी दी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप लगाया कि वह इस बारे पंचायत अधिकारी से मिले तो उन्होंने कब्जा हटवाने से मना कर दिया। पटवारी द्वारा निशानदेही किए चार माह गुजर गए हैं, लेकिन अब तक अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है।
सैनिक को दिग्विजय चौटाला ने बुलाया चंडीगढ़
-----------------------------------------------------
दरबार में समस्या लेकर वर्दी में पहुंचे एक सैनिक को दिग्विजय चौटाला ने मंच पर अपने साथ वाली कुर्सी पर बैठाया। सैनिक आरआर सैनी ने बताया कि वह गांव बाहरी का निवासी है और उसकी ड्यूटी मणिपुर में है। वह 15 दिन की छुट्टी पर आया हुआ है। उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। समस्या सुनने के बाद दिग्विजय चौटाला ने सैनिक को आश्वासन देते हुए चंडीगढ़ आकर मिलने को कहा।