{"_id":"6022dabd8ebc3e94f51daed3","slug":"gorkha-murder-case-sixth-murder-arrested-kurukshetra-news-knl605035161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखा हत्याकांड का छठा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखा हत्याकांड का छठा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि उर्फ गोरखा हत्याकांड में पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने यूपी में छापेमारी कर छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा व 13 जिंदा कारतुस बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 3 फरवरी को सलारपुर रोड पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे चार-पांच बदमाशों ने अमीन निवासी रवि उर्फ गौरखा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार किया था। इन पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड की अवधि के दौरान हत्यारोपियों को असला व शूटर उपलब्ध करवाने के छठे आरोपी अमित कुमार पुत्र मोहर सिंह वासी बाबु लाईन कॉलोनी शुगर मिल सकोती थाना धोराला जिला मुजफ्फरनगर यूपी को बोईवाला चौक, शामली रोड मेरठ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सौरभ ने बताया कि उसकी, राहुल व मौंटी की पहले से जान पहचान थी। कुछ दिन पहले मौंटी को एक शादी समारोह में गोली लग गई थी। वह अपने दोस्त राहुल के साथ मौंटी का पता लेने के लिए उसके गांव गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें असला चाहिए। इसके पश्चात मौंटी ने उनकी जान पहचान अमित से करवाई। उनको एक पिस्टल मौंटी ने तथा एक पिस्टल अमित ने कादिर से दिलवाई थी। अमित ने ही रवि उर्फ गोरखा की हत्या करने के लिए शूटर संदीप उर्फ संजीव पुत्र राकेश सिंह और राजु उर्फ संजय पुत्र नंद किशोर उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयोग एक देसी कट्टा संदीप की निशानदेही पर गांव दाहोड़ के खेतों से बरामद करवाया तथा सौरभ ने गांव पाली के गन्ना के खेत सेपिस्टल के 9 जिंदा कारतुस व राहुल ने भी गांव पाली के गन्ना के खेत से 4 जिंदा कारतुस बरामद करवाये हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है।