{"_id":"68a2303b61ee97a3f703c555","slug":"goga-jis-procession-started-on-a-blue-horse-devotees-danced-to-the-hymns-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140603-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नीले घोड़े पर निकली गोगा जी की सवारी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नीले घोड़े पर निकली गोगा जी की सवारी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय श्री जाहरवीर गोगा जी सेवा समिति छोटा बाजार थानेसर की ओर से पुराना बस अड्डा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखते ही बना।
जागरण का शुभारंभ अंबाला शहर से पधारे समाजसेवी अनिल भटनागर ने मुख्यातिथि के रूप में ज्योति प्रचंड कर किया। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट पृथ्वी नाथ गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, कश्यप धर्मशाला के प्रधान एडवोकेट राजबीर कश्यप, अजय कश्यप और रक्षु चौहान रहे।
कार्यक्रम संयोजक जेई सुनील कुमार भटनागर ने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान सुरेंद्र अरोड़ा, जगदीश मधोक, राजकुमार शर्मा, पीयूष ठाकुर, दर्शन भटनागर सहित समिति के कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अमीपुर से आमंत्रित भजन गायक हैप्पी नाथ व साथियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रातभर गोगा जी के भजनों की प्रस्तुति दी। ओ राणे भक्तों के लिए तन्ने आणा होगा..., गोरख बाबा जग में निराला तेरा नाम है... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण के दौरान नीले घोड़े पर सवार गोगा जी की सवारी भी निकाली गई। भक्तों को खिलौने व उपहार वितरित किए गए। मुख्यातिथि अनिल भटनागर ने गोगा जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वे गोरक्षनाथ के शिष्य व धर्म रक्षक थे। रविवार सुबह गोगा जी की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।